Tamil Nadu : TVK की बैठक में बड़ा फैसला, विजय बने विधायक दल के नेता

Read Time:  1 min
तमिलनाडु
तमिलनाडु
FONT SIZE
GET APP

तमिलनाडु : TVK की अहम बैठक में विजय को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस फैसले को पार्टी के भीतर एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। TVK की बैठक में कहा गया कि सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। TVK का साथ देने वाले दलों को सत्ता में अधिकार देने में भी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। राज्य में TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके बाद आज मंगलवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी सुप्रीमो विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

तमिलनाडु सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े और विधायकों के समर्थन को लेकर पार्टी ने अपना रुख भी साफ कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की सरंचना के लिए कम पड़ रहे विधायकों के समर्थन के संदर्भ में बैठक में कहा गया कि आत्मस्वाभिमान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

अन्य पढ़े: Bihar- भागलपुर में बड़ा हादसा : विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, सीमांचल से संपर्क बाधित

यानी विधायक के सपोर्ट के लिए पार्टी किसी भी पार्टी (Party) के सामने हाथ नहीं फैलाएगी। ये सारी प्रक्रिया ऑर्गेनिक होगी। यानी जो भी TVK से बात करने आएगा, उनसे बातचीत की जाएगी। सूत्रों ने ये भी कहा कि TVK का साथ देने वाले दलों को सत्ता में अधिकार देने में भी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी। पार्टी के सीनियर लीडर गठबंधन को लेकर बात करेंगे।

सरकार बनाने का दावा पेश किया

बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम हैं। विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी की ओर से राज्यपाल को भेजे गए ई-मेल में विजय ने कहा कि चूंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। पार्टी ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में मौका दिए जाने का अनुरोध भी किया है। 

टीवीके सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में राज्यपाल कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद ही आगे निर्णय लेंगे। इस बीच, विजय के पनैयूर स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने दो सीटों- पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से जीत हासिल की है और संभावना है कि वह एक सीट छोड़कर पेरंबूर सीट अपने पास रखेंगे।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।