తెలుగు | Epaper

Holi 2026- इस बार होली बनाएं यादगार, रंगों का अनोखा जश्न मनाने इन शहरों का करें रुख

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Holi 2026- इस बार होली बनाएं यादगार, रंगों का अनोखा जश्न मनाने इन शहरों का करें रुख

नई दिल्ली । होली (Holi) का नाम सुनते ही दिमाग में रंग, गुलाल और मस्ती छा जाती है, लेकिन भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक अनोखा अनुभव बन जाती है। अगर आप हर साल एक ही तरह से रंग खेलकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ अलग प्लान कीजिए। देश के इन शहरों में होली देखने और मनाने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं।

मथुरा-वृंदावन: भक्ति और रंगों का संगम

अगर असली पारंपरिक होली देखनी है तो मथुरा और वृंदावन (Mathura and Vrindavan) से बेहतर कोई जगह नहीं। यहां होली एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। मंदिरों में फूलों की होली और गुलाल की बारिश का नजारा बेहद खास होता है। भक्तिरस और रंगों का ऐसा संगम शायद ही कहीं और देखने को मिले।

बरसाना : लठमार होली का रोमांच

मथुरा के पास स्थित बरसाना की लठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां महिलाएं लाठियां चलाती हैं और पुरुष ढाल लेकर बचाव करते हैं। खास बात यह है कि यह परंपरा हंसी-मजाक और प्रेम भरे माहौल में निभाई जाती है। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

जयपुर और उदयपुर: राजसी ठाठ के साथ होली

राजस्थान में होली का रंग अलग ही अंदाज में नजर आता है। जयपुर (Jaipur) में पारंपरिक लोक नृत्य और स्वादिष्ट राजस्थानी पकवानों के साथ होली मनाई जाती है। वहीं झीलों के शहर उदयपुर में मेवाड़ का राजपरिवार भव्य कार्यक्रम आयोजित करता है। राजमहल से निकलने वाला शाही जुलूस और सांस्कृतिक आयोजन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं।

शांतिनिकेतन: बसंत उत्सव की सांस्कृतिक होली

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में होली को ‘बसंत उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत रबींद्रनाथ टैगोर ने की थी। यहां लोग पीले वस्त्र पहनकर नृत्य और संगीत के साथ अबीर-गुलाल खेलते हैं। कला और संस्कृति से सराबोर यह होली एक अलग ही सुकून देती है।

अन्य पढ़े: Trump tariff warning : “खेल मत करो” ट्रंप चेतावनी, टैरिफ झटका तय!

दिल्ली: परंपरा और पार्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अगर आप म्यूजिक, डांस और होली फेस्टिवल्स के शौकीन हैं, तो दिल्ली आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां ‘होली मू’ जैसे बड़े फेस्टिवल्स में लाइव म्यूजिक, नेचुरल रंग और मॉडर्न अंदाज में जश्न मनाया जाता है। साथ ही, दिल्ली की गलियों में मिलने वाले स्वादिष्ट पकवान और सामुदायिक होली का उत्साह इसे और खास बना देता है। दिल्ली की होली में परंपरा और पार्टी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है, जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है।

Read More :

4 मार्च को रंगों का पर्व होली, जानें शुभ मुहूर्त और होलिका दहन की विधि

4 मार्च को रंगों का पर्व होली, जानें शुभ मुहूर्त और होलिका दहन की विधि

ओडिशा में दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

ओडिशा में दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

ग्रुप-1 मामले में बड़ा मोड़, SIT जांच पर हाईकोर्ट नजर

ग्रुप-1 मामले में बड़ा मोड़, SIT जांच पर हाईकोर्ट नजर

फिर बढ़े सोने के दाम, जानिए आज का ताजा भाव

फिर बढ़े सोने के दाम, जानिए आज का ताजा भाव

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870