Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Read Time:  1 min
Odisha
Odisha
FONT SIZE
GET APP

परिवहन विभाग ने सिखाया सबक; काटा चालान

संबलपुरः सोशल मीडिया पर रील्स बनाना अब आम बात हो गई है, लेकिन कभी-कभी ये आदत भारी भी पड़ सकती है। ओडिशा (Odisha) के संबलपुर ज़िले के रेढाखोल इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना एक परिवार को महंगा पड़ गया

बच्चों के साथ रील बना रही थी पत्नी

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी… जानकारी के मुताबिक, पति कार चला रहे थे और उनकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ कार की पिछली सीट पर बैठकर मोबाइल से रील्स (Reels from mobile) बना रही थीं। इन रील्स को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। लेकिन उनका यह काम कैमरे की नजर से बच नहीं सका।

परिवहन विभाग ने काटा चालान

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी… एक व्यक्ति ने यह वीडियो देखकर तुरंत परिवहन विभाग को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। वीडियो में महिला और बच्चे बिना सीट बेल्ट के कार में रील्स बनाते नजर आ रहे थे, जबकि गाड़ी तेज़ रफ्तार से चल रही थी। यह पूरी घटना 55 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी।

शिकायत के बाद राज्य परिवहन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार मालिक को नोटिस भेजा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹11,000 का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि कार मालिक को नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया क्योंकि गाड़ी चलाते समय सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

परिवहन विभाग ने दी चेतावनी

परिवहन विभाग हमेशा कहता है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह रील्स बनाए या कोई अन्य लापरवाही करे। यह घटना एक चेतावनी है उन सभी के लिए जो कार में बैठे-बैठे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का फेम पाने के चक्कर में खुद और अपने बच्चों की जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। 

संबलपुर जिले का इतिहास

1905 में इस जिले को ओडिशा में मिला दिया गया। संबलपुर जिले को चार अलग-अलग जिलों में विभाजित किया गया। 1993 में बरगढ़ को अलग किया गया, और 1994 में दो अन्य झारसुगुड़ा और देवगढ़ को अलग किया गया। संबलपुर जिले का इतिहास घटनाओं से भरा पड़ा है जिसमें देश के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका भी शामिल है।

ओडिशा का पुराना नाम क्या था?

पहले ओडिशा को उड़ीसा नाम से जाना जाता था। ओडिशा नाम की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द ‘ओड्र’ से हुई है। प्राचीनकाल में, ओडिशा कलिंग साम्राज्य का हिस्सा था। ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/there-was-a-ruckus-over-cooking-biryani-and-fish-on-the-day-of-lunar-eclipse/national/60279/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।