తెలుగు | Epaper

Madhya Pradesh : इंदौर में मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदे युवक की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Madhya Pradesh : इंदौर में मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदे युवक की मौत

मां के सामने उठाया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी मां के सामने ही बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ ही नहीं पाईं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके में भी सनसनी फैल गई।

सुबह टहलने के दौरान हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार युवक सुबह टहलने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसका पुलिसकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में युवक ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला और तनावपूर्ण हो गया।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान (Raj (23) राज (23) पिता मनोज मकवाना के रूप में हुई है।

इंदौर

बताया जा रहा है कि गर्मी लगने के कारण वह रात में अपनी मल्टी के नीचे टहल रहा था। चौकीदार ने उससे देर रात घूमने की वजह पूछी। इसी दौरान वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई।

इंदौर में जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने राज को रोककर पूछताछ की और उसे थप्पड़ भी मारे। परिवार का आरोप है कि इसके बाद राज घबरा गया और पकड़े जाने के डर से मल्टी की पांचवीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे कूद गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि राज मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसका इलाज चल रहा था।

मां बोली- मेरी आंखों के सामने कूद गया बेटा

राज की मां रेखा मकवाना ने बताया कि उन्होंने दो बार बेटे को समझाकर अंदर आने के लिए कहा था, लेकिन वह फिर से घर के बाहर चला गया। जब वह उसे देखने नीचे पहुंचीं, तभी उनके सामने ही राज ने छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार रातभर अस्पताल के बाहर बैठा रहा।

गार्ड ने रोका, बाद में पुलिस को भी बुला लिया

बहन राधिका ने बताया कि राज को सांस लेने में दिक्कत रहती थी, इसलिए वह बाहर टहल रहा था। पहले गार्ड ने उसे रोका, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। बाद में गार्ड ने वहीं से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को बुला लिया।

अन्य पढ़े: Vijay political : सीटी की गूंज चुनाव में भी, विजय का बड़ा बयान

परिवार बोला- राज ने पुलिस से माफी भी मांगी

परिजन का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को राज की तबीयत के बारे में बताया और भाई ने माफी भी मांगी, लेकिन एक जवान ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद राज पुलिस के नाम से घबराने लगा और बार-बार फ्लैट के अंदर-बाहर करने लगा।

तबीयत खराब थी, कई महीनों से घर पर ही था

राज की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, इसलिए वह कई महीनों से घर पर ही रह रहा था। पिता मनोज मकवाना पेशे से बावर्ची हैं और मां गृहिणी हैं। दोनों बहनें पास ही काम करती हैं, जबकि भाई एक कंपनी में नौकरी करता है। मृतक का परिवार जिस मल्टी में रहता है, वह आईडीए की सरकारी आवासीय योजना के तहत बनी हुई है।

अन्य पढ़े:

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870