Whatsapp chat divorce case : केवल संदेशों से तलाक नहीं, अदालत की बड़ी टिप्पणी

Read Time:  1 min
Whatsapp chat divorce case
Whatsapp chat divorce case
FONT SIZE
GET APP

Whatsapp chat divorce case : Bombay High Court ने तलाक के एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि केवल मोबाइल संदेशों के आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता।

नासिक के परिवार न्यायालय में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से तलाक की मांग करते हुए मोबाइल संदेशों को साक्ष्य के रूप में पेश किया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उस पर दबाव बनाया और परिवार के सदस्यों के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं।

इन संदेशों को आधार मानते हुए नासिक परिवार न्यायालय ने पति के पक्ष में फैसला देते हुए तलाक की अनुमति दे दी थी।

अन्य पढ़े: Iran Attack : ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला

इसके बाद पत्नी ने इस फैसले को Bombay High Court में चुनौती दी। उसने कहा कि निचली अदालत ने उसे अपनी बात रखने का उचित अवसर नहीं दिया।

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद नासिक (Whatsapp chat divorce case) अदालत के फैसले को रद्द कर दिया और कहा कि केवल संदेशों को आधार बनाकर तलाक नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए नासिक परिवार न्यायालय को भेजते हुए पत्नी को अपना पक्ष रखने और साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर देने का निर्देश दिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।