Varanasi : पहचान छुपाकर शादी, सच्चाई पता चलते ही लड़की के उड़े होश

Read Time:  1 min
वाराणसी
वाराणसी
FONT SIZE
GET APP

कैसे खुला राज?

वाराणसी में एक युवक पर आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छुपाकर नाम बदलकर शादी कर ली। सच सामने आते ही मामला गंभीर हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपना नाम बदलकर मंदिर में शादी की। कुछ समय बाद उसकी असली पहचान सामने आई, जिससे लड़की और उसके परिवार के होश उड़ गए।

वाराणसी में पहचान बदलकर युवती से शादी करने और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आफताब अंसारी ने अमित बनकर युवती से शादी की और सच्चाई सामने आने पर वह युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा. पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह थाने से फरार हो गया.

Varanasi News: यूपी के वाराणसी जिले में (Varanasi) एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से शादी की और सच्चाई सामने आने के बाद युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2024 में कोतवाली क्षेत्र के कतुआपुरा की रहने वाली पीड़िता एक शादी समारोह के दौरान युवक के संपर्क में आई थी. पीड़िता कैटरिंग में वेटर का काम करती है. युवक ने अपना नाम (Amit Singh) अमित सिंह बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

अमित बनकर आफताब ने मंदिर में की शादी

दोनों में प्यार हो गया और इसके बाद मार्च 2025 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक की सच्चाई सामने आने लगी और पीड़िता को पता चला कि वह अमित सिंह नहीं बल्कि आफताब अंसारी है.

पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा. इतना ही नहीं, आरोपी के पिता नवी रसूल और भाई मिठू अंसारी भी उसे लगातार धमकाने लगे.

भाई ने किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कहा गया कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया या किसी को बताया तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपी के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक आफताब पहले भी कई लड़कियों का शारीरिक शोषण कर चुका है और खरीद फरोख्त के मामले में जेल भी जा चुका है.

अन्य पढ़े: West Bengal- बंगाल चुनाव से पहले ईडी का एक्शन, 9 ठिकानों पर छापेमारी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आफताब समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली थाने लाई. पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे आरोपी आफताब पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।