Delhi-Lucknow Highway : मुरादाबाद हादसा, चलती बस में सीट बदलना पड़ा भारी

Read Time:  1 min
मुरादाबाद
मुरादाबाद
FONT SIZE
GET APP

डबल डेकर बस पलटी; 22 घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें डबल डेकर बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चल रही थी, उसी दौरान ड्राइवर सीट बदलने की कोशिश कर रहे थे। इसी लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक डबल डेकर बस (double decker bus) पलटने से 22 मजदूर घायल हो गए. शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है, जहां चलती बस में सीट बदलने की कोशिश के दौरान संतुलन बिगड़ गया. बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दिल्ली-लखनऊ (Delhi-Lucknow) नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र के पास रात करीब 10:15 बजे एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के किनारे पलट गई. यह बस सीतापुर से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही थी और इसमें बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ जिला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना।

हादसे में करीब 22 लोग घायल

एसपी सिटी ने बताया कि इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी को मामूली चोटें आई हैं और किसी की जान नहीं गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि चालक की लापरवाही के चलते हुआ।

अन्य पढ़े: Bihar- पटना में पप्पू यादव पर एफआईआर, जदयू नेता ने दर्ज कराई शिकायत

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में चल रही थी, तभी दोनों ड्राइवर चलती बस में ही सीट बदलने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है और इसे हादसे का प्रमुख कारण मान रही है।

80 मजदूर सवार थे

जानकारी के मुताबिक, बस में उसकी क्षमता से कहीं अधिक, लगभग 80 मजदूर सवार थे. इन्हें बिना किसी सुरक्षा मानकों का पालन किए ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. इस तरह की बसें अक्सर नियमों को नजरअंदाज कर यात्रियों की जान जोखिम में डालती हैं।

फिलहाल प्रशासन का ध्यान घायलों के समुचित इलाज पर है, लेकिन साथ ही बस संचालकों की जिम्मेदारी और नियमों के उल्लंघन की भी गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।