Mumbai : गोरेगांव फिल्म सिटी में भीषण आग,‘अनुपमा’ का सेट हुआ खाक

Read Time:  1 min
अनुपमा
अनुपमा
FONT SIZE
GET APP

 मुंबई में फिल्म सिटी (Mumbai Film City) में मौजूद ‘अनुपमा’ सीरियल के सेट पर आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सेट जलकर खाक हो गया है।

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोरेगांव (पूर्व) स्थित प्रसिद्ध फिल्म सिटी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है की आग ‘अनुपमा’ सीरियल के सेट पर सुबह करीब पांच बजे के आसपास लगी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन शूटिंग सेट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.10 बजे गोरेगांव (पूर्व) इलाके में स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) में मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे बने सेट (Mumbai Film City Anupamaa Set Fire) में आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई फिरे ब्रिगेड की कम से कम चार गाड़ियां और पानी के टंकारों को मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया गया। सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।

गौरतलब है कि ‘अनुपमा’ एक लोकप्रिय टीवी सीरियल (TV Serial) है, जिसे देशभर में लाखों लोग देखते हैं। इस हादसे से न सिर्फ सेट को नुकसान पहुंचा है बल्कि शो के आगामी शूटिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है।

Read more : By Election : 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों की काउंटिंग जारी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।