Indore एयरपोर्ट पर Indigoफ्लाइट रनवे से लौटी

Read Time:  1 min
Indigo
Indigo
FONT SIZE
GET APP

तकनीकी खामी के कारण उड़ान में देरी, सुधार के बाद सुरक्षित रवाना

80 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जा रही थी फ्लाइट

इंडिगो (Indigo) की यह नियमित उड़ान सुबह 9 बजे इंदौर (Indore) से भुवनेश्वर के लिए रवाना होनी थी। फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे। टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी की आशंका के चलते पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान को रनवे से वापस ले लिया।

इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो Indigo की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार हैं। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

इंडिगो Indigo की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।

इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

रविवार रात को एअर इंडिया की फ्लाइट भी हुई कैंसिल

रविवार देर रात इंदौर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट भी कैंसल हो गई थी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की AI804 फ्लाइट इंदौर से रात 10.25 बजे उड़ान भरकर रात 12.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन यह फ्लाइट कल कैंसिल हो गई थी, जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर आए यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा था।

वहीं, दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की AI803 भी कल कैंसिल थी। यह फ्लाइट शाम 6.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह दोनों ही फ्लाइट रविवार को किस वजह से रद्द हुईं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

शनिवार को बिना सूचना के रद्द हुई जबलपुर उड़ान

शनिवार को इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेगा।

सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बैठाए रखने के बाद उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया।

इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने किराया वापस करने और री-बुकिंग का विकल्प दिया।

Read more: IndiGo फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।