NEET PG 2025 Postponed: अब 15 जून को नहीं होगा NEET Exam, जल्द जारी होगी नई डेट

Read Time:  1 min
NEET
NEET
FONT SIZE
GET APP

…बोर्ड NEET-PG 2025 को एक ही पाली में करेगा आयोजित

सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक शिफ्ट में NEET PG कराने का आदेश देने के बाद 15 जून को होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है. NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की ओर से यह जानकारी दी गई है. परीक्षा की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 को स्थगित कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि परीक्षा दो शिफ्टों के बजाय एक ही शिफ्ट में आयोजित की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड NEET-PG 2025 को एक ही पाली में आयोजित करेगा। 15.06.2025 को होने वाली NEET-PG 2025 को स्थगित कर दिया गया है।

NEET

जल्द ही NEET की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी

NEET PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने की आवश्यकता के कारण, जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। NEET PG भारत में मेडिकल स्नातकों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो MD, MS और PG डिप्लोमा कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं। यह राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित की जाती है।

इससे पहले न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित प्राधिकारियों को एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करने और पूर्ण पारदर्शिता व सुरक्षित केंद्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने से मनमानी होती है। पीठ में न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया भी शामिल थे। न्यायालय ने कहा, “किसी भी दो प्रश्नपत्रों के कठिनाई या सरलता का स्तर एक समान नहीं कहा जा सकता।” न्यायालय ने कहा कि सामान्यीकरण को अपवादस्वरूप मामलों में लागू किया जा सकता है, लेकिन इसे हर साल नियमित रूप से लागू नहीं किया जा सकता।

आज जारी होनी थी एग्जाम सिटी स्लिप

NEET PG में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जानी थी। यह natboard.edu.in पर जारी की जानी थी, हालांकि देर शाम को बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम पोस्टपोन होने की जानकारी दी गई। हालांकि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एग्जाम सिटी स्लिप बोर्ड की ओर से रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।