తెలుగు | Epaper

News Hindi : ध्वजारोहण के पल भक्तिमय हुई अयोध्या, गूंजा जय श्रीराम का जयकारा

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : ध्वजारोहण के पल भक्तिमय हुई अयोध्या, गूंजा जय श्रीराम का जयकारा

अयोध्या । श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के पल अयोध्या भक्तिमय हो गई। इस दौरान जय श्रीराम का जयकारा गूंजता रहा। धर्म ध्वज फहराए जाने के ऐतिहासिक क्षण ने संपूर्ण अयोध्या (Ayodhya) को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। धर्मपथ सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जयघोष करते श्रद्धालु उमड़ पड़े और राम नाम (Jai Shri Ram) की गूंज से नगर भक्तिरस से सराबोर हो गया। लता मंगेशकर चौक पर हजारों की संख्या में भक्त एकत्रित होकर ध्वजारोहण का सीधा प्रसारण देखते रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा स्थापित की, उपस्थित जनसमूह भावविभोर होकर जय श्रीराम के उद्घोष में डूब गया।

श्रद्धालुओं में अपार उमंग, कहा त्रेता युग जैसा वैभव

अयोध्या के पड़ोसी जिलों सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर और बाराबंकी सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से भी भारी संख्या में ध्वजारोहण में श्रद्धालु पहुंचे। श्रावस्ती से आए राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि वह 17 नवंबर को ही अयोध्या पहुंच गए थे और आज स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने अयोध्या का गौरव वापस दिलाया है और शहर को स्वस्थ व सुंदर बनाया है। श्रावस्ती के ही विश्वनाथ जायसवाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कार्य ऐतिहासिक रहा है और मोदी-योगी ने वह किया है जो पूर्व में कोई नहीं कर सका

सांस्कृतिक और भावनात्मक उत्सव में बदला समारोह

बिहार के गोपालगंज से हनुमान जी की वेशभूषा में पहुंचे एक रामभक्त ने अपने नृत्य और गायन से माहौल को भक्ति रस में रंग दिया। दिल्ली से आई श्रद्धालु महिलाएं मधु, धारणा, संतोष और पूजा ने कहा कि राम मंदिर परिसर पहुंचते ही उन्हें देवलोक जैसी अनुभूति हुई। संत रमाकांत शर्मा, जो पिछले 25 वर्षों से अयोध्या आते रहे हैं, ने कहा कि अयोध्या आधुनिक भी हुई है और अपनी त्रेतायुगीन झलक भी पा चुकी है।

ढोल और मंजीरों के मधुर स्वरों के बीच संतों की टोली ने इस आयोजन को एक दिव्य सांस्कृतिक पर्व में परिवर्तित कर दिया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं रहा, बल्कि आस्था, इतिहास और आधुनिकता के संगम का जीवंत प्रतीक बनकर उदित हुआ, जिसमें अयोध्या ने अपनी आध्यात्मिक प्रतिष्ठा विश्व के सामने पुनः स्थापित की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870