తెలుగు | Epaper

News Hindi :भारतीय रेलवे ने किया पहली बार प्राचार्य सम्मेलन, आधुनिकता पर विशेष बल

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi :भारतीय रेलवे ने किया पहली बार प्राचार्य सम्मेलन, आधुनिकता पर विशेष बल

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पहली बार प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया है। भारतीय रेल का यह अपने कर्मचारियों के प्रशिक्षण को बेहतर और आधुनिक (Modernizing) बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कर्मचारियों को समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग

इसी कड़ी में पहली बार मल्टी डिसिप्लिनरी ज़ोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (MDZTI) के प्राचार्यों का सम्मेलन ट्रैफिक निदेशालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वर्तमान में भारतीय रेल के कुल (14 MDZTI) संस्थान फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण देते हैं। यहाँ नए भर्ती कर्मचारियों को शुरुआती कोर्स और कार्यरत स्टाफ को समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाती है।

केस स्टडीज़ के उपयोग पर हुई चर्चा

सम्मेलन में प्रमुख चर्चा केस स्टडीज़ के उपयोग पर हुई, जिनके माध्यम से ट्रेन संचालन और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहतर तरीके से समझाया जा सके। साथ ही प्रशिक्षण को अधिक संवादात्मक और रोचक बनाने के लिए सिमुलेटर के उपयोग को बढ़ाने पर विचार किया गया।प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित फीडबैक संग्रह की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन में विभिन्न एमडीज़ेटीआई संस्थानों द्वारा तैयार किए गए प्रशिक्षण और लेक्चर वीडियो को एक साझा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, जिससे कर्मचारियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्राप्त हो सके

उन्होंने मेट्रो रेल प्रशिक्षण पद्धतियों का अवलोकन

सम्मेलन के अंतर्गत एमडीज़ेटीआई प्राचार्यों को दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी का दौरा भी कराया गया। जहाँ उन्होंने मेट्रो रेल प्रशिक्षण पद्धतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कैब, बोगी एवं सिग्नलिंग सिस्टम्स के सिमुलेटर, ऑटोमैटिक दरवाज़े का सिस्टम और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण विधियों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया।

भारतीय रेलवे का मालिक कौन है?

भारत सरकार के रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अधीन एक सरकारी उपक्रम (Government-owned enterprise) है।
इसका मालिक भारत सरकार है, और यह पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में कार्य करता है।

रेलवे में कितने विभाग होते हैं?

रेलवे में कई विभाग होते हैं जो अलग-अलग कार्यों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।

भारतीय रेल क्या है?

Indian Railways भारत की राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली है, जो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे नेटवर्क में से एक है।

यह भी पढ़ें :

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870