తెలుగు | Epaper

News Hindi : सिंचाई सुधार से 9 लाख किसानों को होगा सीधा लाभ, सीएम योगी की मंजूरी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : सिंचाई सुधार से 9 लाख किसानों को होगा सीधा लाभ, सीएम योगी की मंजूरी

लखनऊ। यूपी में सिंचाई सुधार से 9 लाख किसानों (Farmers ) को सीधा लाभ होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में नहर व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 95 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के कृषि क्षेत्र (Agricultural sector) को सशक्त बनाने और किसानों को समयबद्ध सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कुल 39453.39 लाख रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर 36 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित होगी, जिससे लगभग 9 लाख किसान और ग्रामीण आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

परियोजनाओं के क्रियान्वयन से सिंचाई नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी

बैठक में बताया गया कि सिंचाई सुधार नहर पुनर्स्थापना से जुड़ी इन 95 परियोजनाओं में नहर प्रणाली के गैप्स में नहर निर्माण, हेड रेगुलेटर, क्रॉस रेगुलेटर, साइफन, फॉल तथा अन्य पक्की संरचनाओं का निर्माण शामिल है। नहरों के आंतरिक एवं बाह्य सेक्शन के सुधार, फिलिंग रीच में लाइनिंग के कार्य, क्षतिग्रस्त कुलाबों के पुनर्निर्माण, नहरों पर पुल-पुलियों के निर्माण एवं मरम्मत तथा नहर पटरियों पर खड़ंजा निर्माण को भी परियोजनाओं में शामिल किया गया है। निरीक्षण भवनों, कार्यालय भवनों तथा नहरों पर निर्मित पनचक्कियों के जीर्णोद्धार के साथ ही विभागीय भूमि की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल निर्माण भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से सिंचाई नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुचारू होगी, विशेष रूप से पूर्वांचल, तराई, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को इनसे बड़ा लाभ मिलने की संभावना है

किसान सिंचाई के अभाव में अपनी फसल प्रभावित न होने पाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं बल्कि जल प्रबंधन की दक्षता, किसान हित, कृषि उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी किसान सिंचाई के अभाव में अपनी फसल प्रभावित न होने पाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभाग को अनुपयोगी पड़ी भूमि के सर्वेक्षण और उसके सदुपयोग हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय भूमि का सुविचारित उपयोग विभाग की आय संवर्द्धन में सहायक होगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आगामी वर्ष की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां जनवरी माह से प्रारंभ कर दी जाएं।

सिंचाई परियोजना क्या है?

सिंचाई परियोजना वह योजना या संरचना है जिसके माध्यम से खेती के लिए आवश्यक पानी को नियंत्रित तरीके से खेतों तक पहुँचाया जाता है।

भारत में नहर सिंचाई में कौन सा राज्य अग्रणी है?

भारत में पंजाब और हरियाणा नहर सिंचाई में अग्रणी राज्यों में गिने जाते हैं। यहाँ बड़े पैमाने पर नहर तंत्र विकसित है और खेती मुख्यतः नहरों व भूमिगत जल दोनों पर निर्भर करती है। राजस्थान का इंदिरा गांधी नहर प्रोजेक्ट भी देश की सबसे बड़ी नहर परियोजनाओं में से एक है, जिसने राज्य के बड़े हिस्से में सिंचाई को संभव बनाया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, हैदराबाद में आज का रेट

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, हैदराबाद में आज का रेट

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870