Odisha hospital fire : ओडिशा के प्रमुख सरकारी अस्पताल एससीबी मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई।
इस हादसे में मरीजों को बचाने की कोशिश करते समय 11 अस्पताल कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
तड़के 2:30 बजे लगी आग
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 2:30 बजे हुआ जब ICU में भर्ती मरीज गहरी नींद में थे। अचानक ट्रॉमा केयर ICU में आग भड़क उठी जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रयास किया।
अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद
मरीजों को शिफ्ट करते समय मौत
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार कुल 23 मरीजों को अन्य (Odisha hospital fire) वार्ड में शिफ्ट किया गया। इनमें से 7 मरीजों की हालत शिफ्टिंग के दौरान ही बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
वहीं 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीजों को बचाने में जुटे कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।
मृतकों के परिवार को 25 लाख मुआवजा
घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही इस हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :