Gujrat : पीएम ने दाहोद में 9000 हॉर्सपावर वाले रेल इंजन का किया लोकार्पण

Read Time:  1 min
पीएम
पीएम
FONT SIZE
GET APP

वडोदरा/दाहोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को दौरे के पहले दिन उन्होंने वडोदरा एयरपोर्ट से ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ के तहत रोड शो की शुरुआत की। इसके बाद वे दाहोद पहुंचे, जहां उन्होंने देश के पहले 9000 हॉर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक रेल इंजन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन वडोदरा पहुंचे हैं।

पीएम मोदी की खास बातें

  • प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पहले दिन वडोदरा पहुंचे हैं
  • पीएम ने एयरपोर्ट से निकलते हुए सिंदूर सम्मान यात्रा के तहत रोड शो का शुभारंभ किया है
  • एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया
  • इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूरे जोश और सम्मान के साथ शामिल हुए हैं

यहां पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से निकलते हुए सिंदूर सम्मान यात्रा के तहत रोड शो का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पूरे जोश और सम्मान के साथ शामिल हुए हैं।

फूल बरसाकर पीएम मोदी और रोड शो में शामिल लोगों का किया स्वागत

यहां पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने भी फूल बरसाकर पीएम मोदी और रोड शो में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वाहन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। यह रोड शो लगभग 10 मिनट चला, इसके बाद पीएम मोदी सीधे दाहोद के लिए रवाना हो गए।

यह भारत में अब तक का सबसे शक्तिशाली रेल इंजन है

रेल इंजन लोकार्पित इसके बाद पीएम मोदी दाहोद पहुंचे। उन्होंने यहां 9000 हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक रेल इंजन का लोकार्पण किया। यह इंजन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और भारतीय रेलवे की क्षमताओं को नई गति देगा। यह भारत में अब तक का सबसे शक्तिशाली रेल इंजन है। इससे रेलवे को भारी मालवाहक ट्रेनों को अधिक गति और कम समय में चलाने में मदद मिलेगी। मेक इन इंडिया के तहत इसे स्थानीय स्तर पर निर्मित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने रेलवे और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया।

पीएम ने एक जनसभा को भी किया संबोधित

पीएम ने एक जनसभा को संबोधित भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस प्रकार पीएम मोदी का यह दौरा न केवल तकनीकी विकास की तस्वीर पेश करता है, बल्कि आगामी चुनावी रणनीतियों और देश की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने का भी संकेत देता है।

Read more : मोदी से मिले सीएम, महिला सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।