Punjab CM : स्वास्थ्य बिगड़ने पर पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

Read Time:  1 min
Punjab CM
Punjab CM
FONT SIZE
GET APP

Punjab CM : पंजाब इस समय बाढ़ की चोट झेल रहा है। प्रदेश के करीब 20 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। अभी तक पंजाब में करीब 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज करने वाली खबर है। (Punjab CM) पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मोहाली में एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होता देख डॉक्टर ने सीएम को तुरंत भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि 2 दिनों से सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी। अभी तक सीएम घर पर ही आराम कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार शाम को हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

कल केजरीवाल ने सीएम से की थी मुलाकत

पंजाब के सीएम भगवंत मान (bhagwant man) की तबीयत 4 सितंबर को भी खराब हुई थी। इसकी जानकारी पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल लेने के लिए सीएम मान के घर गए थे।

सीएम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे

पंजाब इस समय बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। करीब पूरा पंजाब इस समय बाढ़ से पानी से त्राहिमाम कर रहा है। सीएम भगवंत मान भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। 4 सितंबर को बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से प्रशासन का सीधा संपर्क हो सके, इसके लिए भगवंत मान ने हर गांव के लिए एक गजटेड अधिकारी नियुक्ति करने का आदेश दिया था। ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर तरह की समस्या उन्हें बता सकें और उनका जल्द व उचित समाधान हो सके।

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 21 हजार लोग

पंजाब में भारतीय सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और राज्य पुलिस के दलों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक पंजाब में 21 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। पूरे पंजाब में करीब 1.5 लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है।

भगवंत मान और उनकी पत्नी की उम्र में कितना अंतर है?

वह वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं। 2015 में तलाक होने तक उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। उनका एक बेटा (दिलशान) और एक बेटी (सीरत) है। 48 साल की उम्र में, मान ने 2022 में 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर से शादी की।

भगवंत मान के कितने बच्चे हैं?

उनके दो बच्चे भी। एक लड़का और एक लड़की। लड़के का नाम दिलशन मान है और उसकी जन्मतिथि 21 दिसम्बर 2004 (उम्र 17 साल; 2021 तक) है और उनकी बेटी का नाम सीरत कौर है जिसका जन्म 21 मई 2001 को हुआ था (उम्र 21 साल; 2022 तक)।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।