తెలుగు | Epaper

National : रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को सड़क पर रोका गया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को सड़क पर रोका गया

रायबरेली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली (Raibareli) दौरे पर हैं। राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के एक मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। उन्होंने “राहुल वापस जाओं” (Rahul Go Back) के नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) व उनकी मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी की मांग की।

पुलिस ने संभाला हालात

धरना प्रदर्शन के चलते राहुल गांधी का काफिला कुछ देर के लिए रुका रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मंत्री व कार्यकर्ताओं को हटाकर काफिला आगे बढ़ सका।

दो दिवसीय दौरे में शामिल होंगे कई कार्यक्रम

राहुल गांधी बुधवार सुबह दिल्ली से लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है, जिसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

राहुल गांधी के खिलाफ मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर रहा है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटे

राहुल गांधी कहां के सांसद हैं?

राहुल गांधी (जनम 19 जून 1970) एगो भारतीय राजनीतिक नेता बाने। राहुल गांधी भारतीय संसद के सदस्य रह चुकल बाड़ें, जे लोकसभा में अमेठी, उत्तर प्रदेश आ वायनाड, केरल के क्षेत्र सभ के प्रतिनिधित्व कइलें।

राहुल गांधी को संसद से क्यों हटाया गया?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 24 मार्च 2023 को भारतीय संसद के निचले सदन ( लोकसभा ) के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्यता सूरत की अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद हुई, जिसने मोदी उपनाम को बदनाम करने के आरोप में गांधी को दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870