Rain : केरल व मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित, अलर्ट जारी

Read Time:  1 min
बारिश
बारिश
FONT SIZE
GET APP

केरल में मानसून की दस्तक के बाद कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी के साथ बारिश हुई जिससे उड़ानों पर असर पड़ा। उत्तर-पूर्वी राज्यों और गुजरात में भी बारिश की संभावना है। केरल में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

नई दिल्ली। केरल में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी। जिसके बाद राज्य में भारी बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर स्थिति काफी बिगड़ गई है। इसके ठीक एक दिन बाद मानसून महाराष्ट्र भी पहुंचा, जहां झमाझम बारिश हुई।

रविवार और सोमवार की रात मुंबई में भारी बारिश देखने को मिली, जिसके कारण जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, शनिवार देर रात राजधानी दिल्ली समेत आसपास के सटे इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर पेड़ उखड़ने, डालियां टूटने, जलभराव और कई अंडरपास में वाहनों के डूबने की घटनाएं हुईं।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

विवार देर रात और सोमवार तड़के सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी देखने को मिली है। बारिश के कारण जगह-जगह पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भीषण जाम भी लगा। मानसून से पहले ही हुई बारिश ने सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है।इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों और राजधानी मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में भी बारिश की संभावना

शनिवार रात दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। वहीं, माना जा रहा है कि सोमवार को भी राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

शनिवार रात आंधी के कारण 270 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा। करीब 227 उड़ानों में विलंबित हुए। 49 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। आइजीआइ एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर कैनोपी गिर गई।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि असम, मेघालय, मणिपुर समेत आसपास के राज्यों में 25 से 31 मई के बीच भारी बारिश की संभवाना है। वहीं, 28 से 31 मई के बीच इन राज्यों में भारी से भारी हो सकती है।

केरल के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी

मानसून के दस्तक के साथ ही केरल में भारी बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के कारण जीवन पूरी तरीके से अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच केरल पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।इधर, मौसम विभाग में केरल और कर्नाटक में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में 26 मई को और कर्नाटक में 25 से 27 मई के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना है।


Read more : हैंडपंप से पानी की जगह निकल रहा पेट्रोल, देखें वीडियो

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।