తెలుగు | Epaper

Delhi: पूर्ववर्ती सरकारों के ‘भ्रष्टाचार के अड्डों’ को खत्म करने का रेखा गुप्ता ने लिया संकल्प

digital
digital
Delhi: पूर्ववर्ती सरकारों के ‘भ्रष्टाचार के अड्डों’ को खत्म करने का रेखा गुप्ता ने लिया संकल्प

भ्रष्टाचार की जांच के आदेश के बाद आया यह बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्ववर्ती सरकारों के समय रहे ‘‘भ्रष्टाचार के सभी अड्डों’’ को खत्म करने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया। उनका यह बयान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ में कथित भ्रष्टाचार की जांच के आदेश देने के एक दिन बाद आया है

इन छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना था उद्देश्य

वर्ष 2018 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना था।

रेखा

जनता की ‘‘कड़ी मेहनत की कमाई’’ नहीं होगी बर्बाद

हालांकि, इस साल फरवरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नयी सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था। एक कार्यक्रम में जब इस मामले की जांच के लिए जारी निर्देशों के बारे में पूछा गया तो गुप्ता ने कहा, ‘‘अगर आप किसी योजना के लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित करते हैं और फिर 150 करोड़ रुपये के बिल जमा करते हैं, तो काम कैसे चलेगा? हम पूर्ववर्ती सरकारों के मौजूद भ्रष्टाचार के अड्डों को खत्म कर देंगे।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की ‘‘कड़ी मेहनत की कमाई’’ बर्बाद नहीं होगी।

रेखा गुप्ता का इतिहास क्या है?

रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहीं।

रेखा गुप्ता कौन हैं?

रेखा गुप्ता एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भाजपा की नेता हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से शुरुआत कर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचीं।

Read More : National: बाघ के हमले से महिला की मौत, दो व्यक्ति घायल

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870