Bihar : बगीचे में प्रेम प्रसंग बना बड़ा विवाद, ग्रामीणों ने कराई जबरन शादी

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

बिहार के वैशाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ बगीचे में आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। इस घटना ने पूरे गांव में हलचल मचा दी और मामला सामाजिक चर्चा का विषय बन गया।

कैसे हुआ खुलासा

ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा– बताया जा रहा है कि महिला और उसका (Lover) प्रेमी लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। एक दिन दोनों को गांव के पास स्थित बगीचे में साथ देखा गया। शक होने पर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।

गांव में बढ़ा तनाव

परिवार और समाज के बीच टकराव– घटना के बाद महिला के परिवार और ग्रामीणों के बीच काफी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि पंचायत तक पहुंच गया, जहां इस पर फैसला लेने की बात हुई।

Pati Ne Patni Ki Shadi Karwai: बिहार के वैशाली में इंस्टाग्राम (Instagram in Vaishali) पर हुए प्यार के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई. पातेपुर में ग्रामीणों ने दोनों को आम के बगीचे में संदिग्ध अवस्था में पकड़कर मंदिर में उनकी शादी करवा दी. महिला ने पहले पति के पास जाने से इनकार कर दिया है और अब प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया के दौर में प्रेम कहानियों के अजीबोगरीब अंत

सोशल मीडिया के दौर में प्रेम कहानियों के अजीबोगरीब अंत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद शादी की वेदी तक जा पहुंचा. मिली जानकारी के अनुसार, दो बच्चों की मां खुशी कुमारी का पिछले एक साल से परदेशी कुमार नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

अन्य पढ़े: Himacha : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बर्फीली वादियों में धंसा ट्रक

बुधवार शाम दोनों पातेपुर के एक आम के बगीचे में चोरी-छिपे मिल रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया. पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने के बजाय नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया।

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगवान को साक्षी मानकर महिला और उसके प्रेमी का विवाह संपन्न करा दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति ने अपनाने से किया इनकार

महिला के पहले पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी शादी साल 2022 में हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं. राजीव के मुताबिक, शादी के दो साल बाद ही उनकी पत्नी का अफेयर शुरू हो गया था. राजीव ने स्पष्ट तौर पर कहा, “जब पत्नी खुद गैर मर्द के साथ रहना चाहती है और प्रेमी उसे रखने को तैयार है, तो मैं उसे अब अपने साथ नहीं रखूंगा. वहीं, खुशी कुमारी ने भी अपने प्रेमी परदेसी के साथ ही जीवन बिताने का फैसला किया है. उसने साफ तौर पर कह दिया है कि वह अपने पहले पति के पास वापस नहीं जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।