जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। इस दुर्घटना की एक मार्मिक तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे के बाद जब राहत और बचाव कार्य चल रहा था, तब एक 4 साल के बच्चे का शव उसकी मां के सीने से लिपटा हुआ मिला। यह दृश्य इतना भावुक था कि मौके पर मौजूद लोग भी खुद को संभाल नहीं पाए।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज नाव (Cruise Boat) में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी और संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। नाव में ओवरलोडिंग सुरक्षा इंतजामों की कमी अचानक संतुलन बिगड़ना
Jabalpur Cruise Accident: पानी के अथाह भंडार पर चलता एक क्रूज और उस पर सवार कुछ लोग. फिर अचानक एक दर्दनाक हादसा और 9 लोगों की मौत. मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) जिले में गुरुवार को हुआ हादसा कितना भयावह था, उसकी एक बानगी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो रही है।
तस्वीर में एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है. कुछ समय पहले तक दोनों क्रूज पर सवार अन्य लोगों के साथ बरगी बांध में मस्ती कर रहे थे. लेकिन अचानक हुआ यह हादसा कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया. इस हादसे में दिल्ली की एक मां और उसके 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मां-बच्चे की बॉडी रिकवर हुई. जिसमें बच्चा मां की गोद में सीने से चिपका मिला।
अन्य पढ़े: Deputy Chief Minister : बिना बाधा बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता- डिप्टी सीएम
अंतिम दम तक बेटे को बचाने की कोशिश
दरअसल शुक्रवार को जबलपुर क्रूज हादसे वाली जगह पर सबसे दिल दहला देने वाले दृश्यों में से एक सामने आया. बचाव दल को एक मां और उसके चार साल के बेटे के बेजान शरीर मिले, जो अभी भी एक-दूसरे से चिपके थे. तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां ने आखिरी दम तक बेटे और अपने-आप को बचाने की कोशिश की होगी. लेकिन अफसोस दोनों की जान नहीं बच सकी।
दिल्ली से पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार मां के सीने से लिपटा मिला यह बच्चा दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था. परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए थे।
अन्य पढ़े: