Bihar Viral News : बिहार में सामने आई एक अनोखी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। जहां पहले एसबीआई का एटीएम था, वहां अब सैलून चलाया जा रहा है। बिहार के दानापुर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां लोग पैसे निकालने के लिए जाते थे, वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम अब हेयर कटिंग और शेविंग की दुकान बन गया है। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह एसबीआई एटीएम जैसा दिखाई देता है, इसलिए लोग पैसे निकालने के लिए अंदर चले जाते हैं। लेकिन अंदर पहुंचते ही उन्हें एटीएम मशीन की जगह सैलून की कुर्सियां, शीशे और हेयर कटिंग उपकरण दिखाई देते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खाली एटीएम में शुरू हुआ नया कारोबार
दानापुर के रूपसपुर इलाके में यह कियोस्क कई वर्षों तक एसबीआई एटीएम के रूप में इस्तेमाल होता था। कुछ महीने पहले बैंक ने वहां से एटीएम मशीन हटा ली थी। हालांकि बाहर लगे एसबीआई के बोर्ड और लोगो को नहीं हटाया गया। बाद में एक व्यक्ति ने इस खाली जगह को किराए पर लेकर वहां सैलून शुरू कर दिया। बाहर एटीएम का बोर्ड होने की वजह से लोग पैसे निकालने के लिए अंदर जा रहे थे, लेकिन वहां सैलून देखकर हैरान रह गए।
अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां से एसबीआई का बोर्ड और (Bihar Viral News) लोगो हटवा दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस ‘सैलून एटीएम’ को लेकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि “पैसे निकालने गए और हेयरकट करवाकर लौट आए।” वहीं कई लोगों ने इसे भारतीय ‘जुगाड़’ का शानदार उदाहरण बताया। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि पुराने बोर्ड लगाकर नया कारोबार करना भारत में आम बात है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :