Maharashtra के (Thane) जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया। सीमेंट मिक्सर और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रैता पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा
यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड (Murbad) के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर हुआ। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 11 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बचाव और राहत कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और मेडिकल टीम (Medical Team) मौके पर पहुंच गई। शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी
ट्रैफिक प्रभावित, हालात सामान्य करने की कोशिश
दुर्घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू करने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
Read More :