सिलेंडर ब्लास्ट से नुकसान बढ़ा; मल्हारगंज के फ्लैट में भी लगी आग
इंदौर के गीताभवन क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात एक कैफे में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका भी हुआ, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि गीताभवन मंदिर (Geeta Bhavan Temple) के पास स्थित एक कैफे में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तब तक शेड और अंदर का सामान पूरी तरह जल चुका था।
अन्य पढ़े: Hyderabad-Boduppal : दादा-दादी के प्यार से नाराजगी बनी वजह
दो टैंकर पानी से आग पर काबू पाया
दमकल विभाग ने करीब दो टैंकर पानी डालकर आग को कंट्राेल किया। सूचना पर (Palasia Police Station) पलासिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मल्हारगंज के फ्लैट में भी लगी आग
इसी रात मल्हारगंज क्षेत्र के गोपाल चौराहे के पास एक फ्लैट में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
फ्लैट में किराए से रहने वाला बंसल परिवार समय रहते बाहर निकल गया। फायर ब्रिगेड ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
अन्य पढ़े: