मुख्य बातें: –
- अभिषेक बनर्जी से जुड़ी संपत्तियों की जांच तेज, नगर निगम खंगाल रहा रिकॉर्ड
- लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी से जुड़े ठिकानों की पड़ताल, सीएम शुभेंदु ने जांच के दिए संकेत
Kolkata में तृणमूल कांग्रेस सांसद (Abhishek Banerjee) और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों को लेकर जांच तेज हो गई है। कोलकाता नगर निगम (Kolkatta Nagar Nigam) के अधिकारी और इंजीनियर बीते कई दिनों से रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। जांच का केंद्र लीप्स एंड बाउंड्स नाम की निजी कंपनी बताई जा रही है, जिसके अभिषेक बनर्जी से संबंध होने का दावा किया जा रहा है।
नगर निगम ने शुरू की रिकॉर्ड जांच
सूत्रों के अनुसार नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अभिषेक बनर्जी उनके परिवार और संबंधित कंपनी से जुड़ी सभी संपत्तियों का पूरा ब्यौरा जुटाएं। इसके लिए प्रॉपर्टी रिकॉर्ड, मकान नंबर और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। रविवार को भी इस संबंध में नगर निगम कार्यालयों में काम जारी रहा।
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
(Suvendu Adhikari) ने दावा किया है कि उन्हें अभिषेक बनर्जी और लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी से जुड़ी करीब दो दर्जन संपत्तियों की सूची मिल चुकी है। फाल्टा में आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा कि नगर निगम से फाइलें मंगाने के बाद दक्षिण 24 परगना के आमतला स्थित कंपनी कार्यालय समेत 24 संपत्तियों का पूरा विवरण उनके पास पहुंच चुका है।
भवन निर्माण विभाग भी कर रहा पड़ताल
नगर निगम के असेसमेंट विभाग ने पहले संबंधित संपत्तियों के पते और रिकॉर्ड जुटाए। इसके बाद यह सूची भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई। अब विभाग यह जांच कर रहा है कि संबंधित इमारतों के निर्माण के लिए जरूरी नक्शे और सरकारी मंजूरियां ली गई थीं या नहीं।
शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े आरोप
जांच के घेरे में आई निजी कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स पर कथित तौर पर शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अभिषेक बनर्जी ने आरोपों को बताया राजनीतिक
Abhishek Banerjee ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
Read Also : रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद
जांच पर बनी हुई है नजर
फिलहाल नगर निगम के विभिन्न विभाग रिकॉर्ड्स की जांच में जुटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब सभी की नजर आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Read More :