Latest Hindi News : अस्पतालों में प्रसव वीडियो की तस्करी, पॉर्न मार्केट में बड़ा खुलासा

Read Time:  1 min
पॉर्न मार्केट
पॉर्न मार्केट
FONT SIZE
GET APP

अहमदाबाद,। गुजरात के एक मैटरनिटी अस्पताल (Metrnity Hospital) में प्रसव का वीडियो पॉर्न मार्केट (Porn Market) में पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि देशभर के अस्पतालों में प्रसव से जुड़े ऐसे कई वीडियो भी अवैध बाजारों में बेचे जा सकते हैं।

राजकोट के अस्पताल से शुरू हुआ साइबर स्कैंडल

गुजरात के राजकोट स्थित पायल मैटरनिटी हॉस्पिटल का सीसीटीवी सिस्टम डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड के जरिए हैक कर लिया गया। हैकर्स ने गाइनाकोलॉजी वार्ड में महिलाओं की जांच और प्रसव के वीडियो क्लिप चुराकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पॉर्न मार्केट में बेचा।

20 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 80 से ज्यादा डैशबोर्ड हैक

जांच में खुलासा हुआ कि पुणे, मुंबई, नासिक (Nashik) सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली समेत देशभर के लगभग 80 सीसीटीवी डैशबोर्ड हैक किए गए। प्रभावित लोग 20 राज्यों तक फैले हुए थे। इसमें अस्पताल, स्कूल, फैक्ट्रियां, कॉर्पोरेट ऑफिस, सिनेमा हॉल और निजी घर तक शामिल थे।

हजारों फुटेज की बिक्री, कीमत 700 से 4,000 रुपये तक

जांच रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक लगभग एक साल तक यह साइबर सेंधमारी चलती रही।
हैकर्स ने करीब 50,000 सीसीटीवी क्लिप्स चुराए और इन्हें 700 रुपये से 4,000 रुपये में बेचा जाता था।
ग्राहकों को पहले यूट्यूब और टीजर क्लिप दिखाए जाते थे, फिर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप्स पर ले जाकर डील करवाई जाती थी।

गिरफ्तारी के बाद भी जारी रहा डेटा लीक

इस साल फरवरी में अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि जून तक टेलीग्राम ग्रुप्स पर गैरकानूनी क्लिप्स बिकती रहीं। कई सीसीटीवी सिस्टम अब भी फैक्ट्री-सेट पासवर्ड (डिफॉल्ट पासवर्ड) का इस्तेमाल कर रहे थे।

कैसे किया जाता था हैकिंग हमला? ‘ब्रूट फोर्स अटैक’ से खुलते थे ताले

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार हैकर्स ने ब्रूट फोर्स अटैक का इस्तेमाल किया। इसमें एक प्रोग्राम या बॉट अक्षरों और नंबरों के हर संभव कॉम्बिनेशन को आज़माकर सिस्टम का लॉक तोड़ देता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।