Sonam Raghuvanshi : पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में हालत कैसी?

Read Time:  1 min
सोनम
सोनम
FONT SIZE
GET APP

डॉक्टरों की सलाह पर सोनम को जेल में मिल रहा विशेष खाना

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था।

शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी समेत आरोपियों से कर रही पूछताछ

बता दें कि सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की गई है।

सोनम समेत आरोपियों की डाइट डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार की गई तय

बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

सोनम

दोनों पुलिस को गुमराह कर रहे : सचिन

इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन रघुवंशी का कहना है कि राज और सोनम जिस प्रकार एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप मढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि दोनों पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। सचिन का मानना है कि साजिश में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस को नार्को टेस्ट कराना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। साथ ही परिजनों का ये भी कहना है कि सभी दोषियों को कठोरतम सजा मिलना चाहिए।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।