Sports: खेल मंत्री ने की ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत कई खेलों की शुरुआत

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

खेलो इंडिया ‘नॉर्थ-ईस्ट गेम्स’भी हैं शामिल

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया पहल के दायरे को व्यापक बनाने की घोषणा की जिसमें इस साल से स्कूली खेल, मार्शल आर्ट, तटीय खेल और ‘वाटर स्पोर्ट्स’ शामिल होंगे। खेलो इंडिया का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च करते हुए मांडविया ने कहा कि सरकार जल्द ही खेलो इंडिया खेलों और अन्य प्रतियोगिताओं की एक सीरीज शुरू करेगी जिसमें खेलो ‘नॉर्थ-ईस्ट गेम्स’ भी शामिल हैं।

भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है उद्देश्य

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं की पहचान के लिए साल भर के लिए रणनीतिक कार्यक्रम प्रदान करना है। मांडविया ने कहा, ‘‘खेलो India वार्षिक कैलेंडर केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति में बदलने के लिए भारत की घरेलू प्रतियोगिता संरचना को मजबूत करने वाला एक रणनीतिक खाका है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक दशक में भारतीय खेलों में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। हमने खेलो India पहल के तहत नियमित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ एक गतिशील और समावेशी खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है। ’’

खेलो

खेलो इंडिया मंच में पहले से ही चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हैं शामिल

मांडविया ने कहा, ‘‘हम जल्द ही खेलो India ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी), खेलो India स्कूल गेम्स (केआईएसजी), खेलो India ‘वाटर स्पोर्ट्स’, खेलो India ‘नॉर्थ-ईस्ट गेम्स’ आदि की शुरुआत करेंगे। ’’उन्होंने कहा कि ये टूर्नामेंट भारत की युवा प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें निखारने और तैयार करने में अहम होंगे। खेलो इंडिया मंच में पहले से ही चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शामिल हैं जिसमें खेलो इंडिया युवा खेल, खेलो India विश्वविद्यालय खेल, खेलो India पैरा खेल और खेलो India शीतकालिन खेल शामिल हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।