తెలుగు | Epaper

Latest News : इंदौर में युवती का सुसाइड मामला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : इंदौर में युवती का सुसाइड मामला

प्रेमी पर FIR दर्ज

  • इंदौर में सुसाइड करने वाली युवती के मामले में प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
  • पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया।

महिला मित्र के साथ मिलकर दी थी धमकी

  • मानसिक रूप से किया गया परेशान
  • युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेमी और उसकी महिला मित्र ने उसे धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
  • धमकियों के चलते युवती की स्थिति लगातार खराब होती गई।

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली प्रियांशी राव (Priyanshi Rao) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रियांशी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था।

मोबाइल जांच में पुलिस को उसके लिव-इन पार्टनर (live-in partner) की महिला मित्र के साथ धमकी भरी वॉट्सऐप चैट मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए गुरुवार को मामला दर्ज किया।

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, मेघदूत नगर की रहने वाली 19 वर्षीय प्रियांशी, पुत्री धर्मेंद्र राव ने 24 नवंबर को आत्महत्या की थी। जांच में पता चला कि वह पहले नवीन गौर के साथ लिव-इन में रहती थी। घटना के समय नवीन होशंगाबाद में था

डिप्रेशन में थी प्रियांशी

पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह और प्रियांशी पहले स्कीम नंबर 54 में साथ रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन नवीन की बातचीत भूमि नामक युवती से भी होती थी। इसकी जानकारी प्रियांशी को थी, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। प्रियांशी और भूमि के बीच वॉट्सऐप पर कहासुनी भी हुई थी। इसी मानसिक दबाव के चलते प्रियांशी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने नवीन पुत्र नारायण गौर निवासी होशंगाबाद और भूमि दोनों को आरोपी बनाया है। प्रियांशी मूलतः देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी। इंदौर में वह पढ़ाई के साथ नवीन और अन्य साथियों के साथ एक कैफे भी संचालित करती थी।

अन्य पढ़ें: Shivraj Patil-पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की उम्र में निधन

नवीन से अलग होकर नए कमरे में रह रही थी

प्रियांशी किसान परिवार से थी। उसकी दो बहनें हैं, एक माता-पिता के साथ रहती है और दूसरी भोपाल में पढ़ाई करती है। आत्महत्या से पहले प्रियांशी डिप्रेशन में थी और रिश्तेदारों की मदद से एक सप्ताह पहले ही नवीन से अलग होकर नया कमरा ले लिया था। उसी दौरान नवीन होशंगाबाद चला गया था और प्रियांशी व भूमि के बीच विवाद हुआ था।

निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

इंदौर के आजाद नगर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

मृतक की पहचान रवि (22) पुत्र सुखराम सेंगर, निवासी पालदा पवनपुरी के रूप में हुई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा और रिश्तेदार करण को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, रवि मूल रूप से टांडा का रहने वाला था और करीब डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। वह अपने भाई अजय के साथ किराए से रहता था। दो दिन पहले अजय माता-पिता से मिलने गांव गया था। गुरुवार को काम से लौटने के बाद रवि कमरे से बाहर नहीं निकला था।

रवि किसान परिवार से था। उसके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

क्या शादीशुदा महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह सकती है?

दरअसल भारत में कानूनी तौर पर और सामाजिक रूप से शादीशुदा पुरुष का किसी अन्य अविवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना स्वीकार्य नहीं है। अदालतें ऐसे रिश्तों को सुरक्षा प्रदान नहीं करतीं, क्योंकि यह समाज के नैतिक और कानूनी ताने-बाने के खिलाफ है।

अन्य पढ़ें:

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870