Latest Hindi News : सदन में टीएमसी सांसद ने पी ई-सिगरेट, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से शिकायत

Read Time:  1 min
अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। संसद के शीतकालीन सत्र में नौवें दिन की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Speaker OM Birla) को शिकायत कर कहा, कि टीएमसी सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर बिरला ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा। वहीं सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh puri) पेंट की जेब हाथ डाले हुए ही जबाव दे रहे थे। इस पर स्पीकर बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि माननीय सांसद जेब से हाथ निकालकर जबाव दें। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने तत्काल हाथ बाहर निकाले। गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तब हंगामा मच गया, जब उन्होंने एक टीएमसी सांसद पर पिछले कई दिनों से सदन के अंदर ही ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। जिस पर अध्यक्ष बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न पूछते हुए भाजपा सांसद ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को शिकायत कर कहा कि टीएमसी सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं।

भाजपा सांसद का आरोप

ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, लेकिन संसद में टीएमसी सांसद इसे पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्रतीक है और ऐसी गतिविधियां नियमों के खिलाफ हैं।

Read Also : दिल्ली दंगे केस उमर-शरजील की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई…

इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन होगा। इसके बाद कई भाजपा सदस्यों ने विपक्षी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा में हंगामे के बीच बिरला ने सदस्य से सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर लिखित शिकायत दर्ज हुई, तब मैं जरुर कार्रवाई करुंग। कुछ साल पहले देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया था। लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस सांसद ई-सिगरेट पी रहे हैं।

स्पीकर का निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया और लिखा शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संसद की कार्यवाही के दौरान ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि सदन की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि सदन वह जगह है, जहां देश के करोड़ों लोग उम्मीद के साथ देखते हैं, इसलिए यहां ऐसा कोई भी आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए

श्री अनुराग ठाकुर जी कौन हैं?

अनुराग ठाकुर (जन्म नाम: अनुराग सिंह ठाकुर) भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014,2015 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।