जल्द आने वाला है फोल्डिंग फोन
सैमसंग जल्द अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डिंग फोन लेकर आने वाला है। इस फोन को ट्राई फोल्ड कहा जाता है। इस तरह का फोन पहले Huawei ने Mate XT Ultimate के नाम से पेश किया था। अब सैमसंग इस कड़ी में अगला नाम होगा। सैमसंग अपने इस phone में ड्युअल हिंज डिजाइन देगा जिसकी मदद से ये फोन दो बार फोल्ड हो सकेगा। दो बार फोल्ड होकर खुलने के बाद ये phone से सीधे टैबलेट के साइज में बदल जाएगा। जल्द आने वाले इस खास phone के बारे में डिटेल में जानते हैं।
सितंबर के आखिरी तक फोन लॉन्च होने की उम्मीद
सैमसंग के ट्राई फोल्ड phone के बारे में ज्यादा जानने से पहले जान लेते हैं कि ये phone लॉन्च कब होगा। इस बारे में सैमसंग की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन टिप्स्टर योगेश बरार ने X पर बताया है कि ये phone 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इस लिहाज से इस पोन के सितंबर के आखिरी तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले खबरें आई थीं कि सैमसंग अपना ट्राईफोल्ड फोन Z सीरीज की सातवीं जेनरेशन के लॉन्च के बाद लाएगा।

टेक लवर्स के लिए बनाया जाएगा यह phone
टिप्स्टर के अनुसार इस phone की कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं उन्होंने ये भी बताया है कि इस phone का प्रोडक्शन बहुत ही सीमित संख्या में होगा और इसे पहले साउथ कोरिया के बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि इसके लॉन्च के समय ये भारत में भी साथ में लॉन्च किया जाएगा। इस कीमत पर आने वाले इस phone को जाहिर तौर पर आम पब्लिक के लिए नहीं बल्कि टेक लवर्स के लिए बनाया जाएगा। कीमत के मामले में ये phone सैमसंग या ऐपल के प्रीमियम phone के दास से भी ऊपर है।
- Today Rasifal : राशिफल – 15 मार्च 2026 Horoscope in Hindi
- IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी
- National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं
- National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत
- Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह