Latest News : ब्यूटी पेजेंट के फाइनल में डॉक्टर और MBA स्टूडेंट्स

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

एलीट मिस राजस्थान-2025 सीजन 12 की सैश सेरेमनी के दौरान टॉप-30 फाइनलिस्ट के नामों का ऐलान हुआ। होटल शकुन में प्रदेशभर से आईं युवतियों ने इस मंच पर केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और सपनों की प्रेरक कहानियों से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सौंदर्य प्रतियोगिता से आगे बढ़कर प्रतिभा, व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मंच देना रहा। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. जगदीश चंद्र (Jagdish Chandra) ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे मंच युवतियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर देते हैं। इसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, कोटा-बूंदी सहित कई जगहों से मॉडल्स फाइनलिस्ट बनीं है।

स्पेशल गेस्ट के रूप में जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल, हेडमैन से ज्योति और हेमंत, चंद्रेशकर चौधरी, विवेक गुप्ता सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वहीं सुपर मॉडल आकांक्षा भल्ला, अलफिरदोश और तनु ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया

अब ग्रैंड फिनाले की ओर कदम बढ़ाने का मौका मिला है

इस अवसर पर टॉप–30 (Top 30) फाइनलिस्ट का आधिकारिक अनावरण किया गया, जिन्हें अब ग्रैंड फिनाले की ओर कदम बढ़ाने का मौका मिला है। चयन प्रक्रिया में जूरी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल, प्रस्तुति और सोच को प्रमुख आधार बनाया।

आयोजन के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि सीजन-12 में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवतियों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद टॉप-30 का चयन किया गया है। छोटे-छोटे गांवों से लड़कियां यहां पहुंची हैं। एमबीए स्टूडेंट से लेकर डॉक्टर की पढ़ाई कर रही गर्ल्स यहां पहुंची हैं। नौकरी पेशा से लेकर अपने परिवार में अलग पहचान बनाने के लिए गर्ल्स यहां अपने टैलेंट शोकेस कर रही हैं।

अन्य पढ़ें: Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट की मैट पर वापसी

मां के सपने को पूरा करने रैंप पर उतरी बेटी

भीलवाड़ा से आईं ज्योति सोनी की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि 2022 में उनकी मां को कैंसर होने का पता चला था। उस कठिन दौर में मां का एक ही सपना था कि बेटी मॉडल बने। उसी ख्वाब को पूरा करने के लिए ज्योति ने एलीट मिस राजस्थान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह मंच उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मां के सपनों को साकार करने की शुरुआत है।

डॉक्टर ने रैंप पर दिखाया आत्मविश्वास

उदयपुर से आईं वंदना प्रजापत भी आकर्षण का केंद्र रहीं। वर्तमान में वे पैसेफिक हॉस्पिटल, उदयपुर में न्यूरोलॉजी रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर हैं और साथ ही मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर भी। वंदना का मानना है कि शारीरिक सौंदर्य के साथ मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है, जिसे वे अपने व्यक्तित्व का हिस्सा मानती हैं।

जयपुर की शैली यादव, जो मलयालम और दो राजस्थानी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शैली ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाया, जो ऐसे मंचों पर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है।

विशेष ग्रूमिंग सेशन आयोजित होंगे

अब चयनित टॉप-30 फाइनलिस्ट के लिए सात दिनों के विशेष ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देशभर के एक्सपर्ट्स उन्हें वॉक, कम्युनिकेशन, पर्सनैलिटी और प्रेजेंटेशन की ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को एलीट मिस राजस्थान–2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित होगा, जहां ये प्रतिभागी अपने हुनर और आत्मविश्वास से खिताब की दौड़ में उतरेंगी।

सीनियर मेंटोर आकांक्षा भल्ला ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के ग्रूमिंग सेशन फाइनलिस्ट्स को सिर्फ रैंप वॉक सिखाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह उन्हें पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन के हर पहलू के लिए तैयार करते हैं। यहां पर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रैंप वॉक ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग, ग्रूमिंग और स्टाइलिंग, फैशन सेंस और स्टाइल अवेयरनेस, मेंटल स्ट्रेंथ और स्ट्रेस मैनेजमेंट, सोशल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स, कैमरा और मीडिया ट्रेनिंग टाइटल होल्डर एटीकेट और प्रोफेशनल बिहेवियर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।