मुंबई,। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र के अन्य नगर निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijijiu) ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूती के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा और शिवसेना की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस तथा एकनाथ शिंदे की मजबूत कार्यशैली का नतीजा है। साथ ही अजित पवार के गठबंधन में शामिल होने से महायुति को जनता का और ज्यादा समर्थन मिला है।
बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में महायुति की बड़ी जीत
दरअसल, महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की है।
बीएमसी में बहुमत से आगे निकली महायुति
अगर केवल बीएमसी की बात करें तो यहां कुल 227 सीटें हैं। महायुति (भाजपा और शिंदे गुट) ने 118 सीटों पर जीत दर्ज की, जो बहुमत के आंकड़े से चार सीटें ज्यादा हैं। वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन इन चुनावों में बुरी तरह पिछड़ गया।
1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट 2026: रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कहा कि संसद का सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर बजट खास होता है, जिसमें समाज, देश और उसके भविष्य का पूरा ख्याल रखा जाता है।
हर फैसला सोच-समझकर लेती है सरकार
रिजिजू ने कहा कि मोदी सरकार में किसी भी तरह के सरकारी काम में कोई कमी नहीं है। हर फैसला सोच-समझकर लिया जाता है और उसे पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से सरकार की नीति स्पष्ट रही है—चाहे बजट हो या कोई योजना, हर निर्णय पर गहराई से विचार किया जाता है।
अन्य पढ़े: Bengaluru strange theft case : बेंगलुरु में अजीब चोर! महिलाओं के इनरवियर ही निशाना क्यों?
पश्चिम बंगाल के एसआईआर मुद्दे पर जवाब टाला
हालांकि, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “अभी हम इस पर कुछ नहीं बोलना चाहते। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।”
Read More :