एकतरफा इश्क का खूनी अंत
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक एकतरफा प्यार (Unrequited love) में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद भी फांसी पर लटक गया। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव की है। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को एक साथ दो लोगों की लाश मिला। इसके बाद खुलासा हुआ कि एकतरफा प्यार की सनक दो जिंदगियों को लील गई। गांव की हरिजन चौपाल के पास गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया और देखते ही देखते प्रेम कहानी खून और मौत में बदल गई। 23 वर्षीय सतनाम कटारिया ने 18 वर्षीय युवती गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
उत्तर प्रदेश जानकारी के अनुसार, गुड्डन पुत्री लख्मी (Guddan’s daughter) सैनी घर पर सिलाई का काम करती थी। उसके पिता बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। सतनाम, जो गुड्डन के घर के पास ही रहता था, उससे लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था। सतनाम और उसका परिवार पंजाब में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था।
गुरुवार सुबह मारी गोली
गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गुड्डन घर से कुछ सामान लेने निकली थी। जैसे ही वह घर के पीछे की गली में पहुंची, वहां पहले से मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर गुस्से व जुनून में अंधे होकर सतनाम ने तमंचे से गुड्डन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और गली में अफरा-तफरी मच गई।
अन्य पढ़े: Barmer : थार वाहन की टक्कर से ननद-भाभी की मौत
तमंचे में गोली फंसी तो फांसी पर लटका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद सतनाम ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में गुड्डन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एकतरफा प्यार कितना खतरनाक होता है?
वन साइडेड लव आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है क्यों ये आपको कोई खुशी नहीं देता है बल्कि आप केवल इससे दुखी ही होते है। एक तरफा प्यार में केवल आप उसे पाने की चाहत करते रहते है, सोचते रहते है जिससे आप अपने मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ किसी के बारे में नहीं सोचते है।
अन्य पढ़े: