Bihar : शादी में लहंगे की चाहत ना हुई पूरी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

लड़की ने कर डाला बड़ा कदम!

सहरसा के दुम्मा गांव में एक नाबालिग लड़की ने लहंगा न मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने मानसिक तनाव को कारण बताया, जबकि कोचिंग की छात्राओं ने लहंगे की मांग को वजह बताया।

सहरसा: बिहार के सहरसा से एक बड़ी ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की ने मात्र लहंगे के पीछे अपने परिवार को पूरी जिंदगी का दर्द दे दिया. शादी में नए-नए कपड़े पहनने का हर किसी को शौक होता है. अगर शादी अपने ही घर पर हो तो बात ही कुछ और ही होती है. कपड़ों को लेकर लड़कियों में खासतौर पर एक्साइटमेंट देखी जाती है. हर फंक्शन के लिए अलग स्टाइल के कपड़े पहनने होते हैं. ऐसी ही एक बच्ची को अपनी दीदी की शादी में लहंगा पहनना था. मगर घर वालों ने उसे मना कर दिया. फिर क्या था लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

यह है मामला

  • घटना सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव की है. घरवालों ने शुरू में इसे मानसिक तनाव से जुड़ा बताया, लेकिन बाद में चौंकाने वाली बात सामने आई. लड़की जिस कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी, वहां की छात्राओं ने मामले में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरती अपनी बहन की शादी में लहंगा खरीदवाने की जिद कर रही थी. मगर, उसके घरवालों ने उसे डांट-फटकार कर मना कर दिया. इससे उसने गुस्से में आकर गेहूं में रखे कीड़ा मारने वाले सल्फास की गोली खा ली।

मानसिक रूप से ठीक नहीं

  • आनन-फानन में परिजनों ने उसे सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की. मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरती मानसिक रूप से ठीक नहीं थी. कोचिंग की फीस नहीं भर पाने के तनाव में थी, इसलिए उसने जहर खाया।

Read more:Mangaluru में सांप्रदायिक तनाव के बीच छुरा घोंपने की घटनाओं में तीन लोग गिरफ्तार

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।