Bengaluru : बच्चे की ड्रेसिंग बदलते समय अस्पताल ने किया भयानक ग़लती

Read Time:  1 min
बेंगलुरु
बेंगलुरु
FONT SIZE
GET APP

6 महीने के मासूम की उंगली कट गई

बच्चे को 19 फरवरी को बुखार के साथ भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को यह घटना तब हुई जब मेडिकल स्टाफ ड्रिप और ड्रेसिंग हटा रहे थे।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से मेडिकल लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से 6 महीने के एक मासूम बच्चे को अपनी उंगली गंवानी पड़ी। मामले में पुलिस ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे हुई यह भयावह घटना?

बेंगलुरु जानकारी के मुताबिक, बच्चे को 19 फरवरी को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जब मेडिकल स्टाफ उसके हाथ से ड्रिप और ड्रेसिंग हटा रहा था। तभी ड्रेसिंग की पट्टी काटते समय स्टाफ ने इतनी लापरवाही बरती कि कैंची सीधे बच्चे के बाएं हाथ की उंगली पर चल गई, जिससे उंगली का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया।

अन्य पढ़े: National- शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- जल्द बांग्लादेश वापसी कर सड़कों पर उतरूंगी

ICU में भर्ती है मासूम

उंगली कटने के बाद बच्चा दर्द से कराह उठा और उसे भारी रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर स्थिति में (ICU) में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

माता-पिता की शिकायत

बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने अस्पताल के तीन स्टाफ मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।