తెలుగు | Epaper

Nagpur : 12 साल के बच्चे को जंजीर से बांधकर छोड़ जाते थे माता-पिता

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Nagpur : 12 साल के बच्चे को जंजीर से बांधकर छोड़ जाते थे माता-पिता

काम पर जाने से पहले मासूम को कैद करना बन गई थी रोज़ की आदत। नागपुर से झकझोर देने वाला मामला- माता-पिता की बेरुखी का शिकार हुआ नाबालिग घर में अकेले रहने के डर से बच्चे को जंजीर से बांधने का खुलासा।

महाराष्ट्र के नागपुर में (Nagpur) एक माता-पिता अपने 12 साल के बच्चे को छत पर जंजीर से बांधते और काम पर चले जाते थे. घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया. माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और बच्चे की काउंसलिंग की जा रही है।

महाराष्ट्र के नागपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. उसे जंजीर से बांधकर (Tied with a chain) रखने की घटना सामने आई. बच्चे को किसी और ने नहीं बल्कि, बच्चे के माता-पिता ने ही जंजीर से बांधकर रखा था. वह रोज काम पर जाते हुए बच्चे को घर की छत पर जंजीर से बांधकर चले जाते थे. यह मामला नागपुर के अजनी पुलिस थाना क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक बच्चे के माता-पिता का कहना था कि उनका बेटा बात नहीं मानता और गलत व्यवहार करता है. इसी वजह से उन्होंने अमानवीय तरीका अपनाते हुए बच्चे को घर की छत पर जंजीर से बांधकर रखना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि माता-पिता काम पर जाते समय बच्चे को छत पर सरियों में जंजीर से बांधकर छोड़ देते थे. इससे बच्चे के हाथ पर निशान भी पड़ गए।

अन्य पढ़े: INDIA- भारत का बड़ा फैसला, पाक एयरलाइनों के लिए एयरस्पेस बंद

बच्चे को घर से किया गया रेस्क्यू

इस घटना की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की बाल संरक्षण टीम हरकत में आई. टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया. बच्चे की हालत देख अधिकारियों ने तुरंत उसे संरक्षण में ले लिया. बाल कल्याण टीम की शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस थाने में पीड़ित बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

छत पर जंजीर से बांधा गया था

महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जिस समय मौके पर पहुंची तो बच्चे को छत पर लगे सरियों में जंजीर से बांधा हुआ था. बच्चे को एक बाल्टी पर खड़ा किया गया था, जिससे की बच्चा कहीं जा न पाए. बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता उसे रोज इसी तरह से बांधकर मजदूरी करने चले जाते थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं बाल संरक्षण विभाग बच्चे की काउंसलिंग में जुट गया है।

नागपुर में कुल कितने गांव हैं?

अधिसूचित नागपुर महानगरीय क्षेत्र (एनएमए) में नागपुर शहर के बाहर के क्षेत्र शामिल हैं। इसमें नागपुर जिले की 9 तहसीलों के अंतर्गत 721 गाँव शामिल हैं, जो 3,567 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हैं।

अन्य पढ़े:

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

Nepal- भीषण हादसा- नेपाल में बस नदी में गिरने से 18 की मौत, 27 जख्मी

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

ब्लैकमेल से त्रस्त व्यापारी ने शादी से पहले दी जान!

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

अभिनेत्री विष्णुप्रिया के पिता की हत्या, लूट या बदला?

प्रेमी से बेटी पर अत्याचार, चेन्नई घटना से सनसनी

प्रेमी से बेटी पर अत्याचार, चेन्नई घटना से सनसनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870