National : भारत की रेंज में पूरा पाक, लेफ्टिनेंट जनरल ने दी चेतावनी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

भारत-पाकिस्तान तनाव में सीज़फायर के चलते फिलहाल स्थिति कुछ हद तक संभली है, पर अभी भी यह तनाव खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी चेतावनी दी है, जिसे सुनकर पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति अभी खत्म नहीं हुई है। सीज़फायर के चलते भले ही दोनों देशों के बीच स्थिति कुछ हद तक संभली है, लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया
  • पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करते हुए उन्हें तबाह कर दिया। भारत के इस कदम से पाकिस्तानी सरकार और सेना में खौफ का माहौल है, लेकिन फिर भी वो बयानबाजी से पीछे नहीं हट रहे। इसी बीच भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान को ऐसी चेतावनी दी है, जिसे सुनकर दुश्मन की नींद उड़ जाएगी।

“भारत की रेंज में पूरा पाकिस्तान”

भारत के पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमले के बाद पाकिस्तानी सेना अपने मुख्यालय को रावलपिंडी से शिफ्ट करने पर विचार कर रही है, जिससे वो भारत की पहुंच से दूर हो सके। इस मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय सेना के एयर डिफेंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना के पास पाकिस्तान में हर लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। पूरा पाकिस्तान भारत की रेंज में है। अगर पाकिस्तान अपनी सेना का मुख्यालय रावलपिंडी से शिफ्ट करते हुए खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाके में भी कर दे, तब भी उन्हें भारत की रेंज से बच नहीं सकते।”

“पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत के पास पर्याप्त हथियार”

लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर ने भारतीय सेना की क्षमता पर बात करते हुए कहा, “पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत के पास पर्याप्त हथियार हैं। इन हथियारों के ज़रिए पाकिस्तान की गहराइयों में भी निशाना साधा जा सकता है।”

Read more : 11 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।