పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Odisha News : गले में सांप डालकर बाजार में घूमता रहा युवक

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 7, 2026 • 5:19 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

वीडियो बनाने का शौक पड़ा भारी

खतरनाक स्टंट ने युवक को पहुंचाया अस्पताल- सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का जुनून एक युवक के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गया। वायरल होने की चाह में युवक ने ऐसा कदम उठाया, जिसने उसकी जान खतरे में डाल दी।

भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले (Bhadrak district) से एक हैरान कर देने वाली और डरावनी घटना सामने आई है। बॉन्त  इलाके में मंगलवार को एक युवक उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह अपने गले में सांप डालकर बाजार में घूम रहा था। अचानक सांप ने उसे काट लिया और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

घायल युवक की पहचान सुबाल साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। जानकारी  के अनुसार, सुबाल अपने गले में एक रंग-बिरंगा और दुर्लभ सांप (Snake) लपेटे हुए बाजार में घूम रहा था और लोगों को दिखा रहा था। इसी दौरान सांप अचानक उग्र हो गया और उसने सुबाल के दाहिने हाथ पर कई बार काट लिया, जिससे खून बहने लगा

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सांप के काटने के बावजूद सुबाल उसे छेड़ता रहा। वह सांप के मुंह को अपने गाल से लगाता और उसकी जीभ को छूता नजर आया। यह लापरवाही उसके लिए बेहद खतरनाक साबित हुई।

सांप के काटने के बाद सुबाल की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे तुरंत भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसे निगरानी में रखा हुआ है।

हैरानी की बात यह रही कि युवक सांप को भी एक डिब्बे में भरकर अस्पताल ले आया, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर सकें। शुरुआत में डॉक्टर सांप की प्रजाति को लेकर असमंजस में थे, लेकिन बाद में उसकी पहचान एल्बाइनो बैंडेड क्रेट के रूप में हुई। यह सांप बेहद दुर्लभ और अत्यंत विषैला माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Indian Economy- ब्रसेल्स की डील बदलेगी भारत का आर्थिक भविष्य

सांप के बारे में जानें

एल्बाइनो बैंडेड क्रेट जैसी प्रजातियां बहुत कम देखने को मिलती हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी भारी मांग बताई जाती है। इसी वजह से इस घटना ने सुरक्षा और दुर्लभ वन्यजीवों की अवैध तस्करी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा , “रोगी हमारे पास सांप काटने की शिकायत लेकर आए थे । रोगी के आने के बाद हमनें उनकी प्राथमिक जांच की और उन्हें ऑबजर्वेशन में रख दिया है । अभी उनकी हालत स्थिर है । अभी किसी तरह के लक्षण नहीं हैं पर फिर भी हम उन्हें निगरानी में रख रहे हैं  और उनका इलाज कर रहे हैं । सांप ऐल्बाइनो बांडेट क्रेट प्रजाति का है । कल मरीज सांप को भरकर अस्पताल आए थे ताकि वह हमें दिखा पाएं । अभी मरीज की हालत स्थिर है और हमनें उन्हें निगरानी में रखा हुआ है ।”

सांप किस गंध से नफरत करते हैं?

माना जाता है कि लहसुन और प्याज की तीखी गंध भी साँपों को नापसंद होती है। कटा हुआ लहसुन छिड़कने या लहसुन-आधारित स्प्रे बनाने से साँपों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

#Bhadrak #OdishaNews #SnakeBite #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.