Karnataka : लालच में अंधी भतीजी ने रची खौफनाक साजिश

Read Time:  1 min
कर्नाटक
कर्नाटक
FONT SIZE
GET APP

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा में एक साल पुराने हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतका की भतीजी और उसके प्रेमी ने पैसों व गहनों के लालच में उसकी हत्या की थी. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था.

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा (Chikkaballapura) में एक साल पहले हुई एक महिला की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. वारदात के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी. कंकाल और हड्डियों के आधार पर पुलिस ने मृतका की पहचान की है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

19 अक्टूबर 2025 को गौरीबिदानूर के पास कुरुचालु वन घाटी क्षेत्र में एक मानव खोपड़ी और हड्डियां मिली थीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से जले हुए कपड़े, नथ, साड़ी और महिलाओं से जुड़े अन्य सामान बरामद किए. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया था कि शव एक महिला का है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी.

एक साल तक नहीं हो गई मृतका की पहचान

कर्नाटक पुलिस ने लंबे समय तक मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए, यहां तक कि सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. करीब एक साल बाद जांच में बड़ा मोड़ आया और मृत महिला की पहचान 52 वर्षीय नुनाकम्मा के रूप (Nunakamma) में हुई, जो तुमकुर जिले के पावगड तालुक के तिप्परायनदुर्गा गांव की रहने वाली थीं. उसके पति और बच्चे नहीं थे और वह अपने भाई के घर पर रहती थीं.

भतीजी ने की महिला की हत्या

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे मृतका की 32 वर्षीय भतीजी नागलक्ष्मी और उसके प्रेमी 27 वर्षीय अशोक कुमार का हाथ है. अशोक आंध्र प्रदेश के मदाकासिरा का रहने वाला है. आरोपियों ने 20 सितंबर को नुनाकम्मा को इलाज कराने के बहाने बाइक पर बैठाकर चिक्कबल्लापुर के जंगल में ले गए और वहीं पर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया.

अन्य पढ़े: Sonia Gandhi voter list : सोनिया गांधी केस… आज कोर्ट में सुनवाई

चोरी किए गहने और पैसे

हत्या के बाद दोनों आरोपी नुनाकम्मा के घर पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़कर पैसे और गहने चोरी किए. इतना ही नहीं, वारदात के चार दिन बाद दोनों दोबारा घटनास्थल पर गए और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान न हो सकें. इसके बाद दोनों लंबे समय तक चुप रहे और मामले को दबाने की कोशिश करते रहे.

भतीजी ने क्यों की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या?

करीब एक साल बाद पुलिस ने जांच करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार आरोपी नागलक्ष्मी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पैसों, गहनों और लॉटरी टिकटों के लिए अपनी चाची की हत्या की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।