लोकसभा में गिरा महिला बिल
Rahul Gandhi statement : महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। सरकार इसे 2029 के आम चुनाव से लागू करना चाहती थी। लेकिन विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इसके खिलाफ वोट किया, जिसके कारण बिल को पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका और बिल गिर गया।
राहुल गांधी का बड़ा बयान
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ने संविधान के सिद्धांतों पर हो रहे हमले को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि यह असली महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि देश की राजनीतिक और चुनावी व्यवस्था को बदलने की कोशिश है।
अन्य पढ़े: विपराज निगम का मंत्र
सरकार को चुनौती
राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर (Rahul Gandhi statement) सरकार सच में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो 2023 में पारित पुराने महिला बिल को तुरंत लागू करे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि इस बिल को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। लोकसभा में हुए मतदान में बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, लेकिन जरूरी बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल पास नहीं हो सका।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :