सुपौल जिले में एक युवक का पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया है. दरअसल, युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां उसे लोगों ने पकड़ लिया और उसकी शादी करवा दी।
बिहार के सुपौल जिले से ‘पकड़ौआ विवाह’ (Forced marriage) का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शाम को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गांव वालों ने पकड़कर शादी करवा दी. अब नवविवाहित जोड़े का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके का माहौल गर्मा दिया है. युवती की उम्र 15 साल बताई जा रही है. फिलहाल, पूरे मामले में पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पहले शाम करीब 5 बजे एक युवक अपनी (lover) प्रेमिका से मिलने सुपौल जिले के राजेश्वरी पंचायत वार्ड-10 पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों और कुछ गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जबरन शादी करवा दी. इस पूरी घटना का वीडियो किसी गांव वालों ने बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अन्य पढ़े: WB- बंगाल में 100+ सीटों का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष नबीन ने तैयार किया चुनावी रोडमैप
नाबालिग बताई जा रही लड़की
वायरल वीडियो में कुछ गांव वाले युवक और युवती से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक अपनी उम्र 22 साल बताता दिख रहा है, जबकि युवती अपनी उम्र मात्र 15 साल बता रही है. लड़की के नाबालिग होने के इस दावे ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है. बताया जा रहा है कि युवती राजेश्वरी पूर्वी पंचायत की है, जबकि युवक मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश इलाके का निवासी बताया जा रहा है।
पकड़ौआ विवाह
वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. कुछ लोग इसे परंपरागत ‘पकड़ौआ विवाह’ की घटना बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग नाबालिग विवाह और कानून के उल्लंघन का सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अन्य पढ़े: