Kitchen Sink: गर्मियों में किचन से नहीं आएगी बदबू, कॉफी का यह आसान नुस्खा आएगा काम

Read Time:  1 min
कॉफी
कॉफी
FONT SIZE
GET APP

हमारे घरों का दिल है रसोई

भले ही आप अपनी किचन को कितना भी आर्गेनाइज्ड व साफ-सुथरा रखती हों, लेकिन अगर सिंक (Sink) से बदबू आ रही है तो ऐसे में आपकी सारी मेहनत बर्बाद होते देर नहीं लगती। अमूमन हम सभी को यह समझ ही नहीं आता कि इस बदबू से निजात पाने के लिए क्या किया जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो अपनी मॉर्निंग कॉफी की मदद से अपनी इस समस्या का हल कर सकती हैं। कॉफी (Coffee) आसपास की गंध को सोखने और उसे फ्रेश बनाने में मददगार है।

मॉर्निंग कॉफी करेगी सिंक से दूर बदबू

हम कई बार यह बात कह चुके हैं कि रसोई हमारे घरों का दिल है। यह ऐसी जगह है, जहां पर आप स्वादिष्ट खाना पकाते हैं। पहले कई घरों में यह परंपरा थी कि बिना नहाए रसोई में प्रवेश नहीं किया जाता था। आज भी यह प्रथा गांव और देहात में चली आ रही है। इसके पीछे का लॉजिक यह था कि रसोई को भी मंदिर से कम नहीं माना जाता था। किचन में प्रसाद और भोग तैयार होता है, इसलिए उसे साफ-सुथरा रखा जाता था।

किचन में सिंक एक ऐसी जगह होती है, जिसमें गंदे बर्तन व झूठा बचा हुआ होता है। जिसकी वजह से अक्सर किचन सिंक से गंदी बदबू आती है। जब सिंक से बदबू आने लगती है तो पूरी किचन में ही वह बदबू फैलते देर नहीं लगती है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप कॉफी की मदद से किचन सिंक की गंदी बदबू को किस तरह दूर करें-

आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी-

  • इस्तेमाल की हुई कॉफी
  • उबला हुआ पानी
  • बेकिंग सोडा
  • नींबू रस या सिरका

कॉफी को किस तरह इस्तेमाल करें-

सबसे पहले सुबह कॉफी बनाने के बाद उसके ग्राउंड्स को फेंकने की जगह थोड़ा ठंडा होने दो। इसे पूरी तरह से सूखने मत दो।

अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा उस कॉफी में मिलाओ। इससे पाइप की भी हल्की सफाई हो जाएगी और बदबू भी अच्छे से हटेगी।

  • अब आप 2-3 चम्मच कॉफी का मिक्स सिंक के ड्रेन में डाल दो।
  • आप इसे ज़्यादा ना डालें, नहीं तो पाइप जाम हो सकता है।
  • अब एक केतली पानी उबालें और फिर उस उबलते हुए पानी की डाल दो।
  • इससे कॉफी नीचे बहेगी और गंदगी भी साफ़ होगी। फ्रेशनेस की खुशबू तुरंत महसूस होगी।
  • अगर बदबू बहुत ज़्यादा है तो कॉफी डालने के बाद थोड़ा नींबू रस या सिरका डाल दो, फिर गर्म पानी डालो।

कितनी बार कॉफी करें इस्तेमाल

किचन सिंक की बदबू को दूर करने और उसे फ्रेश बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार करना काफी है। ध्यान रखें कि रोज़ या बहुत ज़्यादा कॉफी डालना पाइप ब्लॉक कर सकता है, इसलिए लिमिट में करो।

इस बात का रखें ध्यान

अगर तुम्हारे घर का पानी धीरे बहता है या पहले से ड्रेनेज धीमा है, तो ये ट्रिक ना आज़माएं। साथ ही, हर बार ढेर सारा गर्म पानी डालना ज़रूरी है ताकि कॉफी नीचे ठीक से जाए।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।