मेहमान बनकर पहुंचा आरोपी
भरतपुर: शादी समारोह में एक शातिर चोर मेहमान बनकर शामिल हुआ और किसी को शक भी नहीं होने दिया। वह आराम से कार्यक्रम में घुलमिल गया और पूरी योजना को अंजाम देने की तैयारी करने लगा। करीब डेढ़ घंटे तक की निगरानी- आरोपी ने पहले आराम से नाश्ता किया और फिर करीब डेढ़ घंटे तक पूरे समारोह की रेकी की। उसने मौके की तलाश में लोगों की गतिविधियों और कीमती सामान पर नजर रखी।
नए कपड़े पहनकर शादी (Marriage) में मेहमान बनकर घुसे युवक ने पहले आराम से नाश्ता किया, फिर करीब डेढ़ घंटे तक पूरे रिसोर्ट में घूम-घूमकर रेकी करता रहा। उसने इस तरह खुद को परिवार का सदस्य दिखाया कि किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन के फेरे शुरू हुए और परिवार रस्मों में व्यस्त हुआ, आरोपी सीधे उस कमरे तक पहुंच गया जहां कन्यादान का बैग रखा था। बैग में करीब 16 लाख रुपए की ज्वेलरी (10 Tolas), नकदी सहित 20 लाख रुपए का सामान था। आरोपी पहले बैग को कमरे से बाहर लाया और फिर आराम से रिसोर्ट से निकल गया।
मामला भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र की ज्वाला रिसोर्ट में 6 मई को हुआ। आज घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
1. बेटे की शादी में जुटा था परिवार, उसी दौरान पहुंचा युवक
आदर्श कॉलोनी निवासी राजेश खंडेलवाल ने बताया – 6 मई को उनके बेटे सचिन की शादी भरतपुर के ज्वाला रिसोर्ट में थी।
लड़की पक्ष की ओर से दौसा निवासी अनिल अपनी बेटी काजल खंडेलवाल की शादी के लिए पहुंचे थे। दोनों परिवारों के रिश्तेदार शादी समारोह में मौजूद थे और सभी लोग रस्मों में व्यस्त थे।
फेरे दिन में होने थे और शाम के समय खाना चल रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे एक युवक नए कपड़े पहनकर रिसोर्ट में आया। उसने सबसे पहले वहां नाश्ता किया।
लड़की पक्ष को लगा कि युवक लड़के वालों की तरफ से आया है, जबकि लड़के वालों को लगा कि वह लड़की पक्ष का रिश्तेदार है। इसी भ्रम के चलते किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
2. डेढ़ घंटे तक करता रहा रेकी, फिर गहनों वाला बैग उठाया
राजेश खंडेलवाल ने बताया – नाश्ता करने के बाद युवक लगातार रिसोर्ट में घूमता रहा। करीब डेढ़ घंटे तक उसने रेकी की और यह पता लगाया कि गहने और नकदी कहां रखी गई है।
जैसे ही परिवार के लोग फेरों की तैयारियों और रस्मों में व्यस्त हुए, आरोपी कमरे में पहुंचा और गहनों व कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
अन्य पढ़े: West Bengal- चंद्रनाथ हत्याकांड पर शुभेंदु अधिकारी का वार, बोले- बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त
बैग में कन्यादान का सामान रखा था, जिसमें करीब 10 तोला सोना और 3 से 3.5 लाख रुपए नकद थे। कुल सामान की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए आंकी गई है।
3. सामान्य मेहमान बनकर घूमता रहा, साथी होने का भी शक
राजेश खंडेलवाल ने बताया – आरोपी खुद को सामान्य मेहमान की तरह पेश कर रहा था। वह अच्छे कपड़े पहनकर रिसोर्ट में इधर-उधर घूमता रहा और कमरों के आसपास भी नजर रखता रहा। परिवार को अब शक है कि आरोपी अकेला नहीं था और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो उसकी मदद कर रहा था।
उन्हें यह भी आशंका है कि रिसोर्ट के बाहर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें बैठकर आरोपी मौके से फरार हुए। जिस तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह किसी संगठित गिरोह का काम लग रहा है।
4. फेरों के दौरान खुला चोरी का पता
राजेश खंडेलवाल ने बताया – घटना की जानकारी करीब 10 से 15 मिनट बाद उस समय हुई, जब फेरों के दौरान गहनों की जरूरत पड़ी। दुल्हन पक्ष के लोग जब कमरे में बैग लेने पहुंचे तो वहां बैग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पूरे रिसोर्ट में तलाश शुरू की। मामला संदिग्ध लगने पर रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।
5. CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, पुलिस जांच में जुटी
राजेश खंडेलवाल के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में युवक पहले कमरे से बैग निकालकर बाहर रखते हुए दिखाई दिया। इसके बाद वह बैग लेकर रिसोर्ट से बाहर निकल गया।
घटना सामने आने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चिकसाना थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
लड़की पक्ष की ओर से गहने और नकदी चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अन्य पढ़े: