తెలుగు | Epaper

Tourist Places: मसूरी उत्तराखंड का एक फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है स्वर्ग से भी सुन्दर

digital
digital
Tourist Places: मसूरी उत्तराखंड का एक फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है स्वर्ग से भी सुन्दर

देहरादून से करीब 33 किमी दूर …

देहरादून से करीब 33 किमी दूर स्थित मसूरी उत्तराखंड (Uttrakhand) का एक फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिल्ली एनसीआर से लेकर देश के अन्य कई राज्यों से भी पर्यटक मसूरी घूमने के लिए पहुंचते हैं। कुछ लोग मसूरी की कुछ फेमस जगहें हैप्पी वैली या धनौल्टी को एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन 85 किमी दूर स्थित बरनीगढ़ जैसी बेहतरीन और अद्भुत जगह को भूल जाते हैं

ऐसे में अगर आप भी मसूरी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बरनीगढ़ (Baranigarh) को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बरनीगढ़ की खासियत से लेकर इसकी खूबसूरती और आसपास मौजूद कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप चाहें को वीकेंड पर बरनीगढ़ को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कहां है बरनीगढ़

बरनीगढ़ की खासियत और इस जगह की खूबसूरती को जानने से पहले आपको बता दें कि इस जगह को कई लोग बर्नीगाड और बरनीगाड के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। यह उत्तरकाशी जिले से करीब 32 किमी दूर है। बरनीगढ़ मसूरी और चकराता हिल स्टेशन से लगभग 108 किमी, बड़कोट से 35 किमी और देहरादून से करीब 129 किमी दूरी पर स्थित है।

स्वर्ग

क्यों फेमस है बनीरगढ़

मसूरी और देहरादून की भीड़-भाड़ से दूर शांत बरनीगढ़ को शांत और मनमोहक वादियों के लिए जाना जाता है। यह उत्तरकाशी जिले का एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। मानसून में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर घास के मैदान, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदी और झरने आदि बरनीगढ़ की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। अपनी खूबसूरती के कारण यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बरनीगढ़ उत्तराखंड की पारंपरिक लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए खास है बरनीगढ़

यह जगह पर्यटकों के लिए कई चीजों के लिए फेमस माना जाता है। जो लोग मसूरी की भीड़ या ट्रैफिक आदि में नहीं फंसना चाहते हैं, तो उनके लिए बरनीगढ़ जन्नत की तरह माना जाता है। यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। बरनीगढ़ अपनी खूबसूरती के अलावा एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट माना जाता है। यहां पर आप हाइकिंग, ट्रेकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आप बरनीगढ़ में यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें

आप बरनीगढ़ में पांडव निर्मित प्राचीन शिव मंदिर के साथ बरनीगढ़ व्यू पॉइंट देख सकती हैं। बरनीगढ़ के आसपास आप खाबला गांव, लाखा मंडल मंदिर, नौवगांव, कलोगी गांव और देवल व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन और शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

ऐसे पहुंचे मसूरी से बरनीगढ़

बता दें कि मसूरी से बरनीगढ़ पहुंचना काफी आसान है। आप मसूरी में गांधी चौक से कैब या टैक्सी लेकर जा सकती हैं। या आप चौक से स्कूटी रेंट पर लेकर बरनीगढ़ पहुंच सकती हैं। स्कूटी का प्रतिदिन का किराया 500 रुपए के आसपास होता है।

मसूरी से ऊपर कौन सा हिल स्टेशन है?

मसूरी से ऊपर धनोल्टी हिल स्टेशन है, जो मसूरी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके नज़ारे और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां से हिमालय की चोटियों का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।

मसूरी के सबसे नजदीक कौन सा शहर है?

मसूरी के सबसे नजदीक शहर देहरादून है, जो लगभग 33 किलोमीटर दूर स्थित है। देहरादून मसूरी का बेस स्टेशन माना जाता है और यहां से मसूरी के लिए टैक्सी और बस सेवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं।

मसूरी कौन से महीने में जाना चाहिए?

मसूरी घूमने के लिए मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय सबसे अच्छा है। इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा रहता है। सर्दियों में दिसंबर-जनवरी के दौरान बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भी लोग यहां आते हैं।

Read More : Women Health: अनियमित आते हैं पीरियड्स तो हो सकती है इस विटामिन की कमी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870