स्टिक बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट में आ सकती है काम
गर्मियों का मौसम हो और आइसक्रीम ना खाई जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। अमूमन हम सभी इस मौसम में तरह-तरह की आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि जब आइसक्रीम खत्म हो जाती है, तो लकड़ी की छोटी सी स्टिक को बेकार समझकर सीधा डस्टबिन में फेंक दिया जाता है। पर क्या आपको पता है कि ये छोटी सी स्टिक बड़े काम की चीज़ है।
जी हां, जिस आइसक्रीम स्टिक को आप बेकार समझते हैं, उसकी मदद से ना सिर्फ दोबारा आइसक्रीम बनाई जा सकती है, बल्कि आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर इसकी मदद से कई अन्य चीजें भी तैयार कर सकते हैं। आइसक्रीम की यह छोटी सी स्टिक आपका घर सजाने से लेकर बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट तक में काम आ सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आइसक्रीम स्टिक को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के कुछ अमेजिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-
पेन स्टैंड या छोटा ऑर्गेनाइज़र
आपको शायद पता ना हो, लेकिन आइसक्रीम Stick आपके घर को बेहतर तरीके से आर्गेनाइज करने में भी आपकी काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ आइसक्रीम Stick की जरूरत होगी। बस आप इस आइसक्रीम की Stick को गोंद की मदद से जोड़कर गोल या चौकोर पेन स्टैंड बना लें। अब इसे ऊपर से पेंट कर दो या कोई फैब्रिक चिपका दो। इस तरह पेन पेंसिल आदि रखने के लिए इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
स्टिक को बुकमार्क की तरह करें इस्तेमाल
आइसक्रीम की स्टिक एक बेहतरीन बुकमार्क की तरह काम आ सकती है। इसके लिए सबसे पहले आइसक्रीम Stick को धोकर साफ कर लें और इसे अच्छी तरह सुखा लें। अब आप इसे थोड़ी सी वाशी टेप या रंगीन पेन की मदद से सजा लो। बस आपका एक बढ़िया सा बुकमार्क बनकर तैयार है। आप इसे किताब के पेज के बीच में लगाएं। यह देखने में भी बेहद स्टाइलिश लगेगा।
करें प्लांट लेबलिंग
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आप अपने घर में तरह-तरह के पौधों को जगह देना पसंद करती हैं तो ऐसे में आइसक्रीम Stick को बतौर प्लांट लेबलिंग इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एक मार्कर की मदद से पौधों के नाम स्टिक पर लिखें। अब उसे मिट्टी में गाड़ दो। यह प्लांट को कैटेगराइज करने का एक अच्छा आइडिया है।
- Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: आज का राशिफल
- Kerala Congress : महिला विधायक को गले लगाने पर नेता पर विवाद
- Viral Love Story : कैदी से प्यार कर जेलर ने रचाई शादी, कहानी वायरल
- AP Local Elections : आंध्र में जल्द होंगे स्थानीय निकाय चुनाव: चंद्रबाबू
- DMK News : विपक्ष में बैठेंगे, जोड़तोड़ नहीं करेंगे: स्टालिन