UP- हापुड़ में दर्दनाक हादसा : बारात से लौटती बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत

Read Time:  1 min
हापुड़
हापुड़
FONT SIZE
GET APP

धौलाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक के नीचे जा घुसी और दोनों वाहन खाई में पलट गए।

हादसे की भयावह तस्वीर

धौलाना-मसूरी मार्ग (Dhaulana Masuri Road) पर अरविंद डेयरी के पास रविवार रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन (Hydra Machine) की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकाला गया। इसके बाद बस में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला जा सका।

6 की मौके पर मौत, 13 घायल

इस हादसे में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।