Asha Bhosle Death : आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, आज होगा अंतिम संस्कार

Read Time:  1 min
आशा भोसले
आशा भोसले
FONT SIZE
GET APP

प्रख्यात गायिका (Asha Bhosle) का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन दोपहर 3 बजे तक मुंबई स्थित आवास पर किए जा सकेंगे, जबकि शाम 4 बजे (Shivaji Park) दादर में उनका अंतिम संस्कार होगा

‘हमेशा खुशियां बरसाती रहेंगी’ — अनिल शर्मा का भावुक संदेश

फिल्म निर्देशक Anil Sharma ने गहरा दुख जताते हुए कहा, वो सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं। हर कोई उनसे प्यार करता था। उनके जाने से एक बड़ा खालीपन आ गया है।”

IPL मैच से पहले दी गई श्रद्धांजलि

रविवार को Wankhede Stadium में Mumbai Indians और (Royal Challengers Bangalore) के बीच मैच से पहले खिलाड़ियों और दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखकर दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी।

सितारों का लगा तांता, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दिग्गज

आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत गमगीन है। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर कई बड़े सितारे पहुंचे। इनमें Javed Akhtar, Shabana Azmi, Jackie Shroff, Salim Merchant और Vishal Dadlani सहित कई कलाकार शामिल रहे। इसके अलावा Vidya Balan भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

अंतिम संस्कार आज, ‘कासा ग्रांडे’ में दर्शन का समय तय

आशा भोसले के बेटे Anand Bhosle ने जानकारी दी कि जो लोग श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ पहुंच सकते हैं। शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

सलमान खान से लेकर मनीष मल्होत्रा तक ने जताया शोक

Salman Khan ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारतीय संगीत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। आशा जी की आवाज हमेशा अमर रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” वहीं Manish Malhotra ने भी इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम फडणवीस ने भी दी श्रद्धांजलि

Devendra Fadnavis भी उनके आवास पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।