తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

digital@vaartha.com
[email protected]

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर करने लगे गोलीबारी

पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्य नारायण प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात को वाहनों की जांच के दौरान जब दोनों को रोका गया तो मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस पर गोलीबारी करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल और विशेष को पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लाख रुपये लूटने की वारदात में थे संलिप्त

प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपी 22 अप्रैल को जिले के बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर एक ग्रामीण से दो लाख रुपये लूटने की वारदात में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों से लूटी गयी रकम, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और अपराध में प्रयुक्त दो पिस्तौल बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल की है।

यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा अभियान

उत्तर प्रदेश में पुलिस ऑपरेशन लगड़ा अभियान चला रही है। यूपी को अपराधियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों के पैर में गोली मारी जा रही है।

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870