आरोपी पति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
यूपी में बदायूं जिले की सीमा पर भमोरा के दिलीपपुर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे शराबी पति ने छुरी से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। थाना भमोरा के गांव दिलीपपुर निवासी ऋषिपाल पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता करता था। करीब दो माह पहले वह बिहार की रहने वाली 30 वर्षीय पुष्पा देवी से शादी करके गांव लौटा था। ऋषिपाल शराब का आदी है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था।
पति-पत्नी में होती रहती है मारपीट
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो ऋषिपाल ने पुष्पा से मारपीट की। देखते ही देखते छुरी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भागने की कोशिश कर रहे ऋषिपाल को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दिन में लोगों ने बचाया पति पत्नी का विवाद, रात में हत्या
थाना क्षेत्र के दिलीपपुर के गांव वालों ने बताया कि शराब पीने के बाद ऋषिपाल पत्नी से मारपीट करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की हत्या की है। लोगों ने बताया कि ऋषिपाल रोज शराब पीता है, जिसके चलते घर में क्लेश रहता था। शनिवार को ऋषिपाल काम पर नहीं गया और दोपहर में पत्नी पुष्पा देवी से झगड़ा करने लगा। मारपीट की तो पत्नी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों ने वहां जाकर विवाद शांत करा दिया। मगर रात में शराब पीकर उसने फिर से विवाद कर दिया और फिर छुरी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। हत्या में प्रयुक्त छुरी को पुलिस ने मौके से ही बरामद कर लिया है।
- Telangana : कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विफल – सबिता इंद्रा रेड्डी
- Stand With Her : महिलाओं के प्रति रोजमर्रा के भेदभाव को खत्म करना जरूरी – चारू सिन्हा
- Crime : साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
- Crime : सड़कों पर बाइक स्टंट करने वाले 6 आरोपियों को टास्क फोर्स ने पकड़ा
- Hyderabad : ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर वी. हनुमंत राव का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन